Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CM योगी समेत राजनेताओं ने जताया शोक

Satish Kaushik Death 1

Satish Kaushik Passed Away: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। बॉलीवुड में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है। एक्टर अनुपम खेर ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर सतीश कौशिक के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनुपम खेर ने लिखा कि  जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। ओम् शांति!

सीएम खट्टर, योगी, मान समेत अन्य राजनेताओं ने जताया दुख

सतीश कौशिक के निधन की सूचना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई अन्य राजनेताओं ने दुख जताया। सभी राजनेताओं ने सतीश कौशिक के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी।

सीएम खटर ने ट्विटर पर लिखा, ‘इस नुकसान को सहन करने के लिए सतीश कौशिक के परिवार को ताकत दे। साथ ही सतीश कौशिक को अपने चरणों में जगह दे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लिखा कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध व्यक्तित्व सतीश कौशिक के निधन के बारे में जानने के बाद हैरान हूं। वे एक अद्भुत अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता थे। इस कठिन समय में उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रख्यात अभिनेता और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का निधन फिल्म की दुनिया के लिए बेहद दुखी और एक अपूरणीय हानि है। भगवान से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। साथ ही उनके प्रशंसकों और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

पंजाब सीएम भागवंत मान ने भी सतीश कौशिक के निधन पर अपना दुःख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि सतीश कौशिक का असामयिक गुजरना बहुत दुखी है। सतीश आप हमेशा आपकी कला के माध्यम से हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। बता दें कि 67 साल के सतीश कौशिक का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सतीश कौशिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से थे और हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष भी थे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now