Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दमदार पोस्टर के साथ सामने आई ‘Project K’ की रिलीज डेट

Project K Release Date Out

Project K Release Date Out: महाशिवरात्री के खास मौके पर दीपिका पादुकोण और प्रभास ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी हैं। दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए अब फिल्म की रिलीज डेट को आउट कर दिया गया हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मेकर्स ने महाशिवरात्री पर फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ का बेहद शानदार पोस्टर शेयर किया है और इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं। फिल्म को लेकर लोग बहुत एक्साइटेड हैं और रिलीज डेट सामने आने के बाद अब फैंस बहुत खुश भी हैं।

प्रभास ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘प्रोजेक्ट के’ का पोस्टर

बता दें कि फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लीड एक्टर प्रभास ने फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि पोस्टर में धूल भरे बैकग्राउंड के बीच तीन लोग अपनी बंदूकों के साथ एक हाथ पर निशाना साधे हुए दिख रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘प्रोजेक्ट के’

साथ ही पोस्टर देखने में बहुत फ्यूचरिस्टिक लग रहा है और पोस्टर पर लिखा है कि ‘दुनिया इंतजार कर रही है’ और 12 जनवरी 2024 फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी है। इससे साफ पता चलता है कि फिल्म अगले साल यानी मकर संक्रांति से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

महाशिवरात्रि पर फैंस को मिला तोहफा

इसके साथ ही फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही इस फिल्म के पोस्टर को वैजयंती मूवीज ने भी शेयर किया है और फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है और अब सबको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

दो पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’

फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ नाग अश्विन द्वारा निर्देशित की जा रही हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी और फिल्म के पहले पार्ट में लोगों के बीच सस्पेंस रहेगा और दूसरे भाग में सभी पत्ते खुलकर सामने आएंगे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now