Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Deepika Padukone Saw Fans Reaction: चेहरा छिपाकर लोगों का रिएक्शन देखने थियेटर पहुंची दीपिका, फैंस ने कहा- ‘यह दीपिका है या राज कुंद्रा’

Deepika Padukone Saw Fans Reaction

Deepika Padukone Saw Fans Reaction: शाहरुख खान ने 4 साल के ब्रेक के बाद पठान के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर शानदार वापसी की है। शाहरुख की फिल्म पठान ने रिलीज होते ही धमाका किया और महज 5 दिन में ही फिल्म ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड ढहा दिए हैं।

इसी के चलते फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म ने पांचवे दिन यानी रविवार को 70 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में पठान का कुल कारोबार 277 करोड़ तक जा पहुंचा है।

दीपिका का वीडियो वायरल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके साथ ही फैंस का शुक्रिया कहने के लिए शाहरुख खान भी मन्नत की बालकनी पर स्पॉट होते हुए नजर आए। इसी बीच अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बीती शाम एक थियेटर में शिरकत करती दिखी, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पठान बना रही नए रिकॉर्ड 

बता दें कि फिल्म पठान रिलीज के पहले ही काफी चर्चाओं में थी और लंबे वक्त से फिल्म का विरोध भी हो रहा है और ये सिलसिला लगातार जारी है। 25 जनवरी को पठान सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के पहले दिन से ही शाहरुख और दीपिका की फिल्म पठान नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है।

इस बीच अब सोशल मीडिया पर दीपिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपना चेहरा ढके और ऊपर से नीचे तक काले कपड़ पहनकर थिएटर जा पहुंची।

ऑडियंस का रिएक्शन देखने पहुंची दीपिका

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण मुंबई के बांद्रा में स्थित गेयटी गैलेक्सी में नजर आ रही हैं और यहां वह थिएटर में ऑडियंस का रिएक्शन देखने के लिए आई थीं। इस दौरान दीपिका ने ब्लैक आउटफिट, ब्लैक कैप और चेहरे पर मास्क लगाया था। साथ ही एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड उन्हें फैंस की भीड़ से बचाकर अंदर थिएटर तक लेकर गए और बाहर भी लाए।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

बता दें कि इस वीडियो को देखकर फैंस ने अपना रिएक्शन शेयर किया है. एक यूजर ने लिखा कि वह अपना फेस क्यों छिपा रही हैं और दूसरे ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह दीपिका पादुकोण है या राज कुंद्रा। साथ ही तीसरे यूजर ने लिखा कि मुंह ही छिपाना था तो मीडिया को क्यों बुलाया। हालांकि एक्ट्रेस के फैंस उनके लुक की भी तारीफ करने में लगे हुए हैं।

 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now