Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Deepika Padukone Spotted Mumbai Airport: ऑस्कर्स 2023 के बाद भारत वापस लौटीं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस का हुआ ग्रैंड वेलकम

Image 9 1

Deepika Padukone Spotted Mumbai Airport: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच अब सभी सितारें वतन वापसी कर रहे हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram charan) और जूनियर एनटीआर देश लौटे थे, अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी भारत लौट आईं हैं।

बीती रात देश वापस लौटीं दीपिका पादुकोण

बता दें कि बीती रात बॉलीवुड फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॉ किया गया। इस दौरान अदाकारा का ग्रैंड वेलकम हुआ। साथ ही इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं, जिसमें वो बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।

ऑल ब्लैक लुक में नजर आई एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर की हाईनेक टी पहनी थी, साथ ही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अदाकारा ने एक बन बनाया हुआ था। एक्ट्रेस के इस लुक के फोटो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेसेंटिंग स्पीच से पूरे भारत का सीना गर्व से किया चौड़ा

बताते चलें कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेसेंटिंग स्पीच से पूरे भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। RRR के ‘नाटू नाटू’ गाने और शॉर्ट डॉक्युमेंट्री मूवी ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की ऑस्कर में धूम रही है और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका ने भी स्टेज पर अपनी दमदार स्पीच से देश को गर्व महसूस कराया। जब एक्ट्रेस दीपिका स्पीच दे रही थीं, तब ऑडिटोरियम में मौजूद लोग उनके लिए हूटिंग कर रहे थे और तालियां बजा रहे थे।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को ऋतिक रोशन संग ‘फाइटर’ मूवी में देखा जाएगा। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पास साउथ एक्टर प्रभास संग भी एक मूवी है। साथ ही बता दें कि वो आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आई थीं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now