Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एकता कपूर की कल्ट क्लासिक सीक्वल “लव, सेक्स और धोखा 2” की शूटिंग हुई शुरू

एकता कपूर की कल्ट क्लासिक सीक्वल "लव, सेक्स और धोखा 2" की शूटिंग हुई शुरू

पूजा मिश्रा|
-एकता कपूर की कल्ट क्लासिक सीक्वल “लव, सेक्स और धोखा 2” की शूटिंग हुई शुरू, दखने मिलेगी डिजिटल जमाने में प्यार और धोखा की दिलचस्प कहानी

एकता कपूर की “लव, सेक्स और धोखा 2” अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। अब बालाजी टेलीफिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी फिल्म की बहुप्रतीक्षित शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की। यह रोमांचक सीक्वल 16 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जो एक यादगार और रोमांचकारी अनुभव की गारंटी देता है, जो विश्व स्तर पर दर्शकों को दीवाना कर देगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

LSD की शानदार सफलता के बाद अब बालाजी टेलीफिल्म्स की टीम एक सोच को उड़ान देने वाली जबरदस्त फिल्म बनाने के लिए तैयार है। हाल में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूट से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा,
“लव, सेक्स और धोखा 2 की शूटिंग अब शुरू हो रही है!
इंटरनेट के समय में प्यार में आपका स्वागत है 📱🤡

#LSD2 की शूटिंग शुरू! 🎥”

Checkout: https://www.instagram.com/reel/CuyWhwdq3LQ/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

‘लव, सेक्स और धोखा 2’ रिश्तों की जटिलताओं को एक्सप्लोर करती और इंटरनेट के जमाने में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। एक दिलचस्प कहानी और आकर्षक प्रदर्शन के जरिए यह फिल्म प्यार, धोखा और हमारी टेक्नोलॉजी पर चलने वाली दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है।

‘लव सेक्स और धोखा 2’ बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now