Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Film review Main Raj Kapoor Ho Gaya: राज कपूर‌ की शख्सियत को जीवंत करती है फिल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’

Film Review Main Raj Kapoor Ho Gaya

Film review Main Raj Kapoor Ho Gaya: राज कपूर के सिनेमा संसार‌ को‌ किसी एक किताब अथवा किसी एक फिल्म में समेटना‌ मुमकिन‌ नहीं है। लेकिन उनके अद्भुत और अद्वितीय रचना संसार‌ को‌ किसी फिल्म के जरिए याद दिलाना और दर्शकों के सामने पेश करना नामुमकिन भी नहीं है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसी बात पर यकीन रखते हुए एक्टर-डायरेक्टर मानव सोहल ने राज कपूर के सिनेमा को केंद्र में रखकर एक ऐसी लाजवाब फिल्म बनाई है, जिसे देखकर आप भी विस्मित हुए बगैर नहीं रह पाएंगे।

साधारण से नायक‌ की कहानी

देशभर के सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई फिल्म ‘मैं राज कपूर‌ हो गया’ महान फिल्मकार राज कपूर‌ की फिल्मों में दिखाए जानेवाले साधारण से नायक‌ की कहानी है, जो साधारण जीवन जीते हुए असाधारण हालात का सामना करता है और किसी नायक की तरह पुरजोर तरीके से उसका मुकाबला करता है।

एक्टर-डायरेक्टर के जहन में राज कपूर की गहरी छाप

फिल्म की कहानी और उसे कहने के‌ अंदाज से साफ हो जाता है कि एक्टर-डायरेक्टर मानव सोहल के जहन में राज कपूर की किस कदर गहरी छाप है। किसी नदी के प्रवाह की‌ भांति फिल्म की कहानी निश्चल गति से आगे बढ़ती है और दर्शकों को अंत तक अपने प्रवाह में डुबोए‌ रखती है।

कमाल की है एक्टिंग

राज कपूर और नरगिस को ट्रिब्यूट के तौर पर‌ उन्हीं की तरह किरदार निभानेवाले मानव सोहल और श्रावणी गोस्वामी ने कमाल की एक्टिंग की है। मानव सोहल और श्रावणी गोस्वामी के अलावा अर्शिन मेहता, वीरेंद्र सक्सेना, नाजिया हुसैन, कंचन पंधारे,‌ अनंत जोग, साहिबा खुराना, जितेन मुखी, स्मिता डोंगरे, उर्मिला शर्मा ने भी अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करते हुए फिल्म को और भी दर्शनीय बना दिया है।

फिल्म को 3.5 स्टार

अगर आप भी राज कपूर और उनके दिलचस्प सिनेमाई‌ दुनिया के फैन हैं, तो आप मानव सोहल द्वारा प्रभावशाली और दिलकश अंदाज में बनाई गई फिल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ को बड़े पर्दे पर जरूर देखें, यकीनन यह फिल्म देखने के बाद आप भी मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह पाएंगे, इस फिल्म को 3.5 स्टार हैं।

‘मैं राज कपूर हो गया’

कलाकार : मानव सोहल, श्रावणी गोस्वामी, वीरेंद्र सक्सेना, अर्शिन मेहता, नाज़िया हुसैन, कंचन पंधारे आदि
कहानी, गीत और निर्देशन: मानव सोहल
निर्माता : मुकेश शर्मा, मानव सोहल, अर्पित गर्ग
संगीत और पार्श्व संगीत : विद्युत गोस्वामी
रेटिंग – 3.5 स्टार

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now