Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gadar 2: बुजुर्ग ने गाया ‘घर आजा परदेसी…’, मुरीद हो गए डायरेक्टर अनिल शर्मा, शेयर किया ये वीडियो

GADAR 2 1

नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुए ‘गदर 2’ के फर्स्ट लुक से सनी देओल ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था। 2 दशकों के बाद, अभिनेता तारा सिंह के रूप में वापसी करता है और फिल्म कथित तौर पर बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, ‘गदर 2’ इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज के लिए तैयार है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ 11 अगस्त को स्क्रीन पर आएगी और उसी दिन संदीप रेड्डी वांगा की ‘Animal’ भी आ रही है। यह मनोरंजन रणबीर कपूर द्वारा सुर्खियों में है और इसमें बॉबी देओल एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

बता दें वहीं इस समय सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गदर की सफलता के बाद लोग गदर 2 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म गदर 2 का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें सनी देओल हाथ में बैलगाड़ी का चक्का उठाए नजर आए थे। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। अनिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन्हीं की फिल्म गदर का ‘घर आजा परदेसी’ गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है। ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस वीडियो में क्या है?

जानें क्या हैं वीडियो

वीडियो को अनिल शर्मा ने शेयर किया है, जिसमें वे खुद भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “कल रात में @myogiadityanath ji की मीटिंग के बाद करतार रोड से गुज़र रहा था, बहुत सी पुरानी यादें आयीं बचपन की, walk करते करते एक और याद से सामना हुआ। एक बुजुर्ग गा रहा था.. #gadar का ये गीत.. हमने आनंद लिया आप भी आनंद लें..”. अनिल शर्मा इस वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति से बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग व्यक्ति कितने आनंद के साथ ‘घर आजा परदेसी’ गा रहा है, इसके बाद वह ‘तेरे जैसा यार कहां’ गाना भी गाता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सर गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म से टकराव नहीं होना चाहिए’. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘क्या दोस्त कुछ देना चाहिए था आपको या फिर सब पहले से तय था’. इस तरह से लोग इस वीडियो पर भर-भर के प्यार बरसा रहे हैं.

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now