Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Golden Globe के बाद Critics Choice अवार्ड्स में भी बजा ‘RRR’ का डंका

28th Critics Choice Awards

28th Critics Choice Awards: गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने के बाद निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के 28वें संस्करण में दो और पुरस्कार जीते हैं। ‘RRR’ ने नाटू-नाटू’ सॉन्ग और सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ‘क्रिटिक्स’ च्वाइस अवार्ड जीता।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड के ट्विटर हैंडल ने एक पोस्ट शेयर किया, “@RRRMovie के कलाकारों और क्रू को बधाई- सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए #criticschoice अवार्ड के विजेता। #CriticsChoiceAwards।”

टीम ‘आरआरआर’ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “नाटू-नाटू अगेन!! यह शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सर्वश्रेष्ठ गीत #RRRMovie के लिए #CriticsChoiceAwards जीता है!”

‘नाटू-नाटू’ के संगीतकार एमएम कीरावनी वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं, “बहुत बहुत धन्यवाद, मैं इस पुरस्कार से बहुत अभिभूत हूं। मैं यहां आलोचकों द्वारा इस अद्भुत पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए हूं। मेरे कोरियोग्राफर की ओर से सभी आलोचकों का धन्यवाद।

बता दें कि केरावनी के ट्रैक नाटू-नाटू को हाल ही में लॉस एंजिल्स फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन (LAFCA) में सर्वश्रेष्ठ संगीत कोर का पुरस्कार मिला। आरआरआर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने अपडेट शेयर किया है।

आरआरआर दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। फिल्म ने दुनिया भर में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन ने भी अभिनय किया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now