Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gumraah BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ‘गुम’ हो रही ‘गुमराह’, 5वें दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

Gumraah BO Collection Day 5

Gumraah BO Collection Day 5: क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म ‘गुमराह’ अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।

5वें दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य रॉय स्टारर फिल्म ‘गुमराह’ रिलीज के 5वें दिन यानी अपने पहले मंगलवार को सिर्फ 60 लाख कमा पाई। इसके साथ ही अब इस फिल्म की कुल कमाई 5.10 करोड़ रुपये हो गई है।

इस फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी फिल्म कमाई करने में नाकाम हो रही है। क्राइम-थ्रिलर ‘गुमराह’ को ओपनिंग डे से ही ऑडियंस का काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म कमाई के लिए टिकट खिड़की पर काफी संघर्ष कर रही है।

फिल्म की कमाई

अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो रिलीज के पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ कमाए, वहीं, चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और इसने महज 70 लाख रुपये ही कमाए। वहीं, फिल्म ने पांचवें दिन भी कुछ खास कमाई नहीं की है।

‘थड़म’ की हिंदी रीमेक है ‘गुमराह’ 

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘गुमराह’ 2019 में आई तमिल फिल्म ‘थड़म’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आदित्य के अलावा मृणाल ठाकुर, रोनित रॉय ने भी अहम रोल प्ले किया है। साथ ही रोनित ने फिल्म में एसपी का किरदार निभाया है और मृणाल भी पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं।

फिल्म की कहानी

वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक मर्डर को लेकर है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और उनका हमशक्ल को लेकर काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। साथ ही इस फिल्म का सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स भी बेहतर है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now