Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Heeramandi Teaser: ओटीटी पर गदर मचाने को तैयार हैं संजय लीला भंसाली, मेकर्स ने जारी किया ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक

Heeramandi Teaser

Heeramandi Teaser: इन दिनों संयज लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) खूब सुर्खियों में हैं। भंसाली की ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बहुत बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे हैं।

हमेशा ही संजय अपने दर्शकों के लिए बहुत ही शानदार फिल्में लेकर आते हैं और इसलिए ही वो बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स की लिस्ट में आते हैं।

सीरीज का फर्स्ट लुक आउट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भंसाली ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं, जैसे- ‘हम दिल दे चुके सनम’ से लेकर ‘गंगुबाई काठियावाड़ी तक। महाशिवरात्रि पर ‘हीरामंडी’ के मेकर्स ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए सीरीज का फर्स्ट लुक आउट किया है।

नेटफ्लिक्स ने शेयर किया वीडियो

फैंस बहुत ही बेसब्री से इसका इतंजार कर रहे हैं। सीरीज का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है और इस वीडियो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत सभी एक्ट्रेस जबरदस्त रॉयल लुक में नजर आ रही हैं, यह वीडियो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है।

फैंस को ‘हीरामंडी’ का इंतजार

बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली ने एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में दी हैं, जिन्हें लोगों ने भी खूब प्यार दिया है। साथ ही भंसाली की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल करती हैं। अब फैंस को भंसाली की ‘हीरामंडी’ का इंतजार हैं, साथ ही सीरीज के पहले लुक ने लोगों की बेकरारी को भी बढ़ा दिया हैं।

हीरोइनों का फर्स्ट लुक आया नजर

इस वीडियो में फिल्म की सभी हीरोइनों का फर्स्ट लुक नजर आ रहा हैं। साथ ही इसके टीजर में मनीषा कोइराला रॉयल लुक में दिख रही हैं। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल और संजीदा शेख सभी का लुक बहुत शानदार है।

मेकर्स ने टीजर किया साझा

सीरीज को लेकर अलग-अलग तरह के खूब कयास लगाए जा रहे थे और जैसे ही इसका फर्स्ट लुक सामने आया को उन सभी पर विराम लग गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने टीजर को साझा करते हुए लिखा है कि ‘एक अलग समय, अलग दौर, अलग जादुई दुनिया, जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। इसका हिस्सा बनने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। पेश है ‘हीरामंडी’ की खूबसूरत दुनिया की एक झलक….’कमिंग सून’!

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now