Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिजाब पहनाने वाले आरोपों पर शीजान खान की बहनों का जवाब

Shafaq Naaz

Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी शीजान की बहनों ने आज पलटवार किया। तुनिशा की मां वनिता शर्मा की ओर से लगाए गए हिजाब पहनाने के आरोपों पर शीजान की बहन शफाक नाज ने आज पलटवार किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फलक नाज ने कहा कि हिजाब में तुनिशा की वायरल हो रही तस्वीर शो के सेट की है जो शूट का हिस्सा था। हमने उसे कभी हिजाब नहीं पहनाया, यह चैनल की ओर से पहनाया गया था। उन्होंने ये भी कहा कि शीज़ान की कोई और गर्लफ्रेंड नहीं थी।

और पढ़िए –

ड्रग्स लेने का आरोप बिलकुल गलत: शफाक नाज

शीजान की बहन शफाक नाज ने कहा कि ये आरोप निराधार और गलत हैं। शीजान कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं करते थे। तुनिषा शर्मा की मां ने जो आरोप लगाया है, वो बिल्कुल गलत है। शीजान की बहन फलक नाज ने कहा कि तुनिशा की मां ने स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी की उपेक्षा करती रही है और उसने उसकी देखभाल नहीं की।

शीजान के वकील ने भी लगाए आरोप

शीजान खान के वकील ने भी मामले को लेकर कई दावे किए। उन्होंने कहा कि तुनिशा के तथाकथित मामा पवन शर्मा उनके पूर्व मैनेजर थे, उन्हें 4 साल पहले निकाल दिया गया था क्योंकि वे तुनिशा के काम में बहुत हस्तक्षेप करते थे और कठोर व्यवहार करते थे।

और पढ़िए –

तुनिशा की मैनेज करती थी उनका अकाउंट: शीजान के वकील

उन्होंने कहा कि तुनिशा के एक और अंकल संजीव कौशल और उनकी मां वनिता एक्ट्रेस का फाइनेंस देखते थे और उसे मैनेज करते थे। उन्होंने दावा किया कि तुनिशा अक्सर अपने पैसों के लिए मां के सामने गिड़गिड़ाती थी।

शीजान के वकील ने कहा कि संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिशा बहुत घबरा जाती थी। संजीव कौशल के उकसाने पर तुनिशा की मां ने उसका फोन तोड़ दिया और गला दबाने की कोशिश की थी।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now