Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Indian Sports Honours 2023: अवॉर्ड समारोह में विराट और अनुष्का ने बिखेरा जलवा, फोटोज वायरल

Indian Sports Honours 2023

Indian Sports Honours 2023: हाल ही में आयोजित हुए इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के फोटोज सामने आए हैं, जिसमें कपल की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली हैं।

मुंबई में आयोजित हुए इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के रेड कार्पेट पर पोज देते हुए अनुष्का और विराट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

इस लुक में दिखे विराट और अनुष्का 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में विराट ने सूट पहना और अनुष्का ने बैगनी रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी। इस लुक में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था। साथ ही इस इवेंट की फोटोज और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

कपल को फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के दौरान की कुछ फोटोज को भी विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही ये फोटोज अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, समारोह में कपल की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली हैं। साथ ही लोगों को भी कपल का ये लुक खूब भा रहा हैं और लोग जमकर उनके फोटोज और वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया कपल का वीडियो

साथ ही वायरल हो रहे वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें साफ देखने को मिल रहा है कि अनुष्का हंस रही हैं और फोटोग्राफर्स एक्ट्रेस और विराट को लेफ्ट, राइट और सेंटर पोज देने को कहते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

वहीं, विराट और अनुष्का के फैंस दोनों को एक साथ देखकर बहुत खुश हैं और एक यूजर ने तो इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि- “ओह माइ गॉड.. अनुष्का शानदार लग रही हैं।” वहीं एक दूसरे ने लिखा है कि “अनुष्का !! वह कितनी सुंदर लग रही हैं?” एक अन्य यूजर लिखते हैं कि “अनुष्का और विराट की जोड़ी सबसे अच्छी।” इस तरह के कमेंट्स यूजर उनके वीडियो पर कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now