Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंतजार खत्म! शाहरुख-दीपिका की पठान की OTT पर रिलीज डेट कन्फर्म, कहां देख पाएंगे फैंस? जानें

Pathaan On OTT

Pathaan On OTT: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने पचास दिन भी पूरे कर लिए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिलीज के बाद से लगातार फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की हैं। फैंस को शाहरुख की फिल्म पठान इतनी पसंद आ रही है, कि आज भी सिनेमाघर भरे हुए नजर आते हैं। इस बीच अब ब्‍लॉकस्‍टर मूवी ‘पठान’ की ओटीटी पर रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

‘ओटीटी’ पर रिलीज होगी फिल्म ‘पठान’

यशराज फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ एक स्पाई एक्शन फिल्‍म है। पठान में सलमान खान का कैमियो रोल भी है। साथ ही फिल्म ने रिलीज के पचास दिन भी पूरे कर लिए हैं। इस बीच अब सूत्रों से जानकारी मिली हैं कि पठान ‘ओटीटी’ पर 22 मार्च को रिलीज होने जा रही है। साथ ही पठान ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हालांकि, अमेजॉन प्राइम वीडियो ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट को अभी तक कुछ ऑफिशल नहीं किया है।

फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया तूफानी कलेक्शन

जिन लोगों ने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो उनके लिए ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं। बता दें कि शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही पठान ने कई दमदार फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कलेक्शन किया हैं।

ओटीटी पर भी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में फिल्म ‘पठान’ 

यश राज फिल्म्स की सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पठान’ एक ऐतिहासिक आल-टाइम ब्लॉकबस्टर और सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब फिल्म जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही फिल्म पठान को लोग अब घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। साथ ही बता दें कि 50 दिन ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म पठान ओटीटी पर भी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now