Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL Dharamshala Match Tickets 2026: धर्मशाला में होने वाले IPL मैचों के टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें बुकिंग का पूरा तरीका और तारीख

IPL Ticket Online Booking: धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स के मुकाबलों के लिए ऑनलाइन एडवांस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्रिकेट प्रेमी मोबाइल नंबर रजिस्टर कर अपनी सीट पक्की करने के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
IPL Dharamshala Match Tickets 2026: धर्मशाला में होने वाले IPL मैचों के टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें बुकिंग का पूरा तरीका और तारीख

IPL Dharamshala Match Tickets 2026:  दुनिया के सबसे खुबसुरत क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आगामी मैचों का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इन मैचों के टिकटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, जिसके लिए फ्रैंचाइजी ने एडवांस रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है।

क्रिकेट प्रेमी अब पंजाब किंग्स की आधिकारिक वेबसाइट और ‘डिस्ट्रिक’ (District) ऐप पर जाकर अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण का मुख्य लाभ यह है कि जैसे ही टिकटों की बिक्री लाइव होगी, पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के पास तुरंत संदेश भेज दिया जाएगा।

टिकटों का वितरण पूरी तरह से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम दो टिकट ही बुक कर सकेगा। यदि किसी प्रशंसक को दो से अधिक टिकट चाहिए, तो उसे प्रक्रिया के लिए दोबारा लॉग-इन करना होगा।

उल्लेखनीय है कि धोलाधर की सुंदर पहाडियों के करीब बने धर्मशाला स्टेडियम में इस सीजन में तीन रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं। 11 मई को पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा, जबकि 14 मई को मुंबई इंडियंस और 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के साथ भिड़ंत होगी।

इसे भी पढ़ें:  Priyanka Chopra Doppelganger: प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल को देखकर फैंस को आए चक्कर, सोशल मीडिया पर अमायरा का तहलका

फिलहाल, केवल मोहाली में होने वाले मैचों के टिकट ही उपलब्ध हैं। धर्मशाला के मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री मई के पहले सप्ताह के बाद शुरू होने की प्रबल संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने स्पष्ट किया है कि टिकट बिक्री का पूरा अधिकार फ्रेंचाइजी के पास है।

लगभग 22 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में फैन बॉक्स और विशेष स्टैंड के कारण कुछ सीटें कम हो सकती हैं। एचपीसीए सचिव ने उम्मीद जताई है कि मई की शुरुआत में ही बुकिंग का लिंक पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि TATA IPL 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है, जिसमें 12 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 74 मैच खेले जाने हैं। अगर आप भी स्टेडियम जाकर मैच का रोमांच महसूस करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किस टीम का टिकट किस एप पर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  Bholaa Box Office Collection Day 8: बॉक्‍स ऑफिस पर छूटे ‘भोला’ के पसीने, 8वें दिन भी कमाई करने में नाकाम रही फिल्म

हम आपके लिए टिकट बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारियों का एक गाइड तैयार किया है, ताकि आप किसी भी तरह के टिकट स्कैम से बच सकें और सही प्लेटफॉर्म से टिकट खरीद सकें। ध्यान रखें कि 2 साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी अलग से टिकट लेना अनिवार्य होता है।

कौन सी टीम का टिकट किस एप पर मिलेगा?
IPL 2026 के लिए कोई एक ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जहां सभी टीमों के टिकट मिलें। अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अलग-अलग एप्स के साथ पार्टनरशिप की है:

BookMyShow: अगर आप गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के मैचों के टिकट चाहते हैं तो उसका टिकट आपको इस एप और वेबसाइट पर मिलेगा।

District App (by Zomato): यह एप राजस्थान रॉयल्स (RR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैचों का आधिकारिक पार्टनर है।

आधिकारिक वेबसाइट/एप: रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) के टिकट एक्सक्लूसिव तौर पर केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और एप पर ही बेचे जा रहे हैं। CSK के टिकट भी उनकी आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  Sardaar The Game Changer : दूरदर्शन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'सरदार: द गेम चेंजर' नाम का नया सीरियल किया लॉन्च

ऑनलाइन टिकट बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • प्लेटफॉर्म चुनें: अपनी टीम के अनुसार BookMyShow, District या आधिकारिक एप खोलें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • मैच खोजें: सर्च बार में ‘IPL 2026’ टाइप करें और अपना पसंदीदा मैच सेलेक्ट करें।
  • सीट चुनें: आपको स्क्रीन पर स्टेडियम का 3D/2D मैप दिखेगा। अपने बजट के हिसाब से स्टैंड और सीट चुनें।
  • पेमेंट करें: UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट पूरा करें।
  • M-Ticket: बुकिंग के बाद एप में एक QR कोड (M-Ticket) जनरेट होगा।

फिजिकल टिकट और आईडी प्रूफ: कई स्टेडियम्स में सिर्फ डिजिटल QR कोड से एंट्री नहीं मिलती, आपको वहां फिजिकल टिकट दिखाना पड़ता है। ये टिकट आप स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस या तय किए गए पिक-अप पॉइंट्स से ले सकते हैं। टिकट लेते समय अपना ऑरिजिनल आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन या पासपोर्ट) साथ जरूर रखें।

ऑफलाइन बुकिंग: अगर ऑनलाइन टिकट न मिलें तो स्टेडियम के काउंटर्स या ऑथोराइज्ड आउटलेट्स से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं (जैसे LSG के लिए लखनऊ का फीनिक्स पलासियो मॉल)।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Cricket News Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India Punjab Kings web series review

Join WhatsApp

Join Now