Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस तारीख से इंडिया में शुरू होगी ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग, पढ़ें पूरी डिटेल

Pathaan Advance Booking In India

Pathaan Advance Booking in India: चार साल बाद बॉलीवुड के किंग खान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फैंस भी शाहरुख की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

2018 में आखिरी बार कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ जीरो में किंग खान दिखे थे और अब लंबे समय बाद फैंस उन्हें देखने के लिए बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। शाहरुख की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

विदेशों में एडवांस बुकिंग हुई शुरू

शाहरुख की फिल्म पठान की विदेशों में एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है, लेकिन भारत में अभी तक इस फिल्म की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। फिल्म पठान का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका ये इंतजार बहुत जल्द खत्म भी होने वाला हैं। क्योंकि इंडिया में भी इस फिल्म की बुकिंग कौन-सी तारीख से शुरू होगी इसकी घोषणा हो गई है. बता दें कि 20 जनवरी यानि रिलीज से पांच दिन पहले से फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी।

20 जनवरी से इंडिया में होगी पठान की एडवांस बुकिंग

फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग की जानकारी यश राज फिल्म्स के उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दी है। रोहन मल्होत्रा ने कहा कि पठान के लिए एडवांस बुकिंग 20 जनवरी को इंडिया में हिंदी, तमिल और तेलुगु में सामान्य 2डी संस्करण से शुरू होगी। साथ ही इस फिल्म को IMAX, 4DX, D BOX और ICE फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में किंग खान का दिखा शानदार एक्शन अंदाज

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म को सीबीएफसी की ओर से UA सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म पठान कुल 146.16 मिनट यानी 2 घंटे, 26 मिनट, 16 सेकंड की होगी। बीते दिनों फिल्म पठान का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख खान का शानदार एक्शन अंदाज दिखा था।

इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभाएंगे। वहीं उनका साथ डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे भी देंगे। फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो किरदार में दिखने वाले हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now