Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से मिली राहत

Jacqueline Fernandez New

Money Laundering Case: 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को एक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए दुबई जाने की अनुमति दे दी है। बता दें कि दो दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने दुबई जाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी।

27 से 30 जनवरी तक दुबई में है कार्यक्रम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जैकलीन ने कहा था कि उन्हें पेप्सिको इंडिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27 से 30 जनवरी तक दुबई में रहने की अनुमति दी जाए। इसके लिए जैकलीन की ओर से बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दायर किया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने बुधवार को ED को समय दिया और मामले की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की थी।

बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) मामले में ईडी की ओर से जैकलीन फर्नांडीज की जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now