Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जल्द मां बनने वाली हैं इशिता दत्ता

Image 17 2

Ishita Dutta Flaunt Baby Bump: बड़े पर्दे की फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई और उनके फोटोज इंटरनेट पर वायरल होने लगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोशल मीडिया पर इशिता दत्ता की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान इशिता ब्राउन ड्रेस में रिलैक्स मोड में नजर आईं। साथ ही इन फोटोज में वो बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई इशिता दत्ता

हाल ही में एक्ट्रेस इशिता दत्ता को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो अब सामने आया हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इशिता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

पैपराजी को पोज देती नजर आई एक्ट्रेस इशिता

साथ ही इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्राउन कलरकी ड्रेस में नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में इशिता पैपराजी को जमकर पोज देती नजर आ रही हैं, साथ ही वो बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। इतना ही बल्कि वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखाई दे रहा है।

शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही इशिता

बता दें कि इशिता की शादी को 6 साल बीत गए हैं और अब 6 साल बाद उनकी लाइफ में ये खास पल आया हैं। साथ ही एक्ट्रेस अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ में नजर आ चुकीं हैं और अब 32 साल की एक्ट्रेस इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं।

लोगों ने एक्ट्रेस को दी बधाई

जैसे ही एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आया तो सभी उनको बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘वाह कितनी प्यारी लग रही है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘आपको बहुत-बहुत बधाई।’ इसके साथ ही बता दें कि इशिता ने स्टार प्लस के शो ‘एक घर बनाऊंगा’ में भी काम किया हैं, जिसमें उन्होंने पूनम नाम की लड़की का किरदार निभाया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now