Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जया भेड़ा का आज मुंबई में अंतिम संस्कार

Published on: 29 January 2023
Rakhi Sawant Mother Death

Rakhi Sawant Mother Death: एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया भेड़ा का शनिवार की शाम निधन हो गया। ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से वे लंबे समय से पीड़ित थीं। जया भेड़ा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शनिवार को जया भेड़ा के निधन के बाद राखी सावंत को अपनी मां के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई ले जाते हुए देखा गया। अपनी मां को खोने (Rakhi Sawant Mother Death) के बाद राखी सावंत को बुरी तरह रोते देखा गया।

ANI 20230129003828

जुहू के अस्पताल में राखी की मां को कराया गया था भर्ती

राखी की मां जया भेड़ा को ब्रेन ट्यूमर और कैंसर का पता चला था। इसके बाद उन्हें जुहू के एक क्रिटिकेयर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राखी हमेशा अपनी मां के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

ANI 20230129003807

इंस्टा पर वीडियो डालकर फैन्स से दुआ करने की अपील की थी

दरअसल, कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें अपने प्रशंसकों और दोस्तों से उनकी मां की बिगड़ती सेहत के लिए प्रार्थना करने को कहा था।

ANI 20230129003815

राखी ने कहा था- मां के इलाज के लिए कर रही हूं बिग बॉस

‘बिग बॉस’ टीवी कार्यक्रम में रहने के दौरान भी राखी ने खुलासा किया था कि वह अपनी मां के इलाज का खर्च उठाने के लिए शो कर रही थीं। 2021 में उनके इस खुलासे के बाद सलमान खान के भाई सोहेल खान ने अस्पताल के बिलों का भुगतान करने के लिए उनकी आर्थिक मदद की थी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now