Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

K-pop सुपरबैंड बीटीएस मेंबर Jungkook ने लाइव सेशन में ‘नाटू नाटू’ पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

Jungkook Dances On Naatu Naatu 1

Jungkook dance on ‘Naatu Naatu’: एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के ट्रैक ‘नाटू नाटू’ की दुनिया भर में धूम है। इस गीत ने अब तक कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। ये सॉन्ग एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह है के-पॉप सुपरबैंड बीटीएस मेंबर जुंगकुक, जिन्होंने एक लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस के साथ ‘नाटू नाटू’ पर डांस करते देखा गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि जुंगकुक के वीवर्स लाइव की चर्चा आए दिन सोशल मीडिया पर होती रहती है। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एनटीआर जूनियर और रामचरण की फिल्म आरआरआर के ‘नाटू नाटू’ को बजाते हुए भी नजर आए। वहीं इस गाने को सुनने के बाद इसके हुक स्टैप को भी करते हुए दिखे।

‘नाटू नाटू’ ने कई अवार्ड अपने नाम किए। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्डस में इस फिल्म ने चार अवॉर्डस अपने नाम किए थे। ऑस्कर में, यह गाना लेडी गागा और रिहाना द्वारा गाए गए ट्रैक से प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

‘आरआरआर’ में एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन हैं। यह फिल्म दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी और ब्रिटिश राज के खिलाफ उनकी लड़ाई के बारे में बताती है।

1920 के दशक में सेट, कथानक उनके जीवन में उस अनिर्दिष्ट अवधि की पड़ताल करता है, जब दोनों क्रांतिकारियों ने अपने देश के लिए लड़ाई शुरू करने से पहले गुमनामी में जाना चुना।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now