Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangana Ranaut: पीछा करने वालों को धाकड़ कंगना रनौत की धमकी… कहा- ‘घर में घुसकर मारूंगी’

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Insta Post: अपने बेधड़क और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर अपने फैंस के लिए एक खबर साझा की है। इस खबर के साथ ही वो फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood) का कोई कपल अब उनका पीछा या फिर उन पर नजर नहीं रखे हुए है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि हाल ही क्वीन (Queen) एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के एक कपल का नाम साझा किए बिना इस बात का दावा किया था कि कपल उनका पीछा करने के साथ ही उनपर नजर भी रखे हुए है। कंगना ( Kangana Ranaut) ने पोस्ट में लिखा कि जो भी लोग मेरे बारे में चिंता कर रहे हैं उनको बता दूं कि अब कोई भी कैमरा या कैमरे के बिना न ही मेरा पीछा कर रहा है और न ही मुझ पर नजर रखे हुए है। उन्होंने आगे लिखा- देखो जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।

कंगना रनौत का चंगू -मंगू के लिए मैसेज

kangana ranaut

बच्चों तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, सुधर जाओं नहीं तो घर में घुसकर मारूंगी और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं तुमको ये तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन ये नहीं पता कि कितनी बड़ी वाली हूं। इसके साथ ही वो लिखती हैं कि मेरा उन लोगों के लिए भी एक मैसेज है जो इसके पीछे हैं और जो मुझे पागल समझते हैं। मैं तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें मारूंगी।

जब कंगना का व्हाट्सएप मैसेज हुआ लीक

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कंगना ( Kangana Ranaut) ने एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री का एक कपल उनपर नजर रख रहा है उन्होंने ये भी बताया था कि वे हाल ही में माता-पिता बने हैं। हालांकि उन्होंने उनके नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है। कंगना ने अपने पोस्ट में कासानोवा ( Casanova) को टेग करते हुए उस पति पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि वो अपनी पत्नी पर प्रोड्यूसर बनकर विमेन सेंट्रिक फिल्मों पर काम करने के लिए दबाव बना रहा है। कंगना आगे लिखती हैं कि मेरा वाट्सऐप (Whatsapp) डेटा लीक हो गया है। इतना ही नहीं मेरा पर्सनल डेटा और यहां तक कि मेरी प्रोफेशनल डील्स भी लीक (Leak) कर दी गई हैं।

अब कंगना ( Kangana Ranaut) के इस पोस्ट से एक बार फिर लोगों में खलबली मच गई है। उनके फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कंगना उस कपल का नाम सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी। अब ये देखना बाकी है कि उनके इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया देती है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now