Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कराची किंग्स की हार पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, कुर्सी में दे मारी लात, देखें वीडियो

PSL 2023 MS Vs KK Wasim Akram Anger

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुकाबले जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे इसमें रोमांच और बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला कुछ ऐसा ही रहा, जहां आखिरी ओवर में सांसें थमा देने वाला नजारा देखा गया। किंग्स के कप्तान इमाद वसीम की शानदार पारी के बावजूद टीम को दूसरे छोर से विकेट गिरने के बाद महज 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद किंग्स के अध्यक्ष वसीम अकरम का गुस्सा फूट पड़ा।

कुर्सी को लात दे मारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वह टीम की हार से इस तरह बौखला गए कि स्टेंड्स में बैठे बैठे सामने रखी कुर्सी को लात दे मारी। अकरम का ये वीडियो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन रहा है। नेटिजंस ने इस पर जमकर मजे ​ले लिए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, “मुल्तान की जीत और कराची की भव्यता पर वसीम अकरम की प्रतिक्रिया। वाह क्या खेल है!” एक अन्य ने कहा, “शायद ही आपने वसीम अकरम को इतने गुस्से में देखा होगा, कराची किंग्स ने थ्रिलर हारने के बाद कुर्सियों को लात मार दी।”

 

वहीं कई ने मीम्स शेयर किए। एक यूजर ने भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार के मशहूर मीम टेम्पलेट को शेयर करते हुए लिखा, “बाबर आजम को मैच विनर्स से रिप्लेस करने के बाद वसीम अकरम।”

पूरे मैच में क्या हुआ?

मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन ठोके। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 64 गेंदों में 110 रन की आतिशी पारी खेली। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की ओर से ओपनर जेम्स विंस ने तबाही मचाते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, लेकिन वे 34 गेंदों में 7 चौके, 6 छक्के जड़कर 75 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके बाद कप्तान इमाद वसीम ने मोर्चा संभाला और 26 गेंदों में 5 छक्के ठोक 46 रन जड़कर मैच को आखिरी ओवर तक ले गए। आखिरी ओवर में अच्छे खासे रन बनाने के बाद दूसरे छोर पर आउट हुए बेन कटिंग के बाद इमाद को स्ट्राइक नहीं मिल सकी और वह ये मैच 3 रनों से हार गई।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now