Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कार्तिक आर्यन ने कबीर खान की ‘चंदू चैंपियन’ का किया शुभारंभ!

IMG 20230713 WA0008

पूजा मिश्रा।
कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग की स्टार्ट, कहा- “कबीर खान के साथ मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्रा शुरू होती है.. ”
कार्तिक आर्यन ने कैप्टन कबीर खान के साथ शुरू की अपनी अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग, एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को दी जानकारी

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं जिसने हाल ही में दुनिया भर में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है और इस के साथ ये ऐसा करने वाली उनकी 5वीं फिल्म बन गई है। वहीं दसूरी तरफ कार्तिक एक दिन पहले लंदन के लिए भी रवाना हुए ताकि कबीर खान के अपनी बहुप्रतीक्षित अगली फिल्म चंदू चैंपियन का शूभारंभ कर सकें जिसके पहले शेड्यूल की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बात की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने फैन्स के साथ अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए शेयर की और सेट से एक पिक्चर पोस्ट करते हुए उसे कैप्शन दिया, “शुभारंभ 🙏
और मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्रा शुरू होती है… कैप्टन @Kabirkhan 💪 के साथ
#ChanduChampion”

https://www.instagram.com/p/Cumvj10Pvup/?igshid=MmU2YjMzNjRlOQ==

फोटो में कार्तिक ब्लैक जॉगर्स और एक सफेद कैप के साथ ब्लू और ब्लैक चेक कार्डिगन में बहुत क्यूट लग रहे हैं। इसमें कार्तिक को चंदू चैंपियन के पहले टेक के लिए क्लैपबोर्ड की तरफ इशारा करते देखा जा सकता हैं, जिसे कबीर खान ने पकड़ा हुआ है।

जहां कार्तिक का बेहद सराहनीय किरदार सत्तू बॉक्स ऑफिस पर दिल जीत रहा है, वहीं अब वह चंदू चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। बात करें उनके दूसरे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो उनके पास आगे पाइपलाइन में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक लव स्टोरी के साथ-साथ भूल भुलैया 3 भी हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now