Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kasauli Week-2024: प्रतिष्ठित कसौली क्लब में कसौली वीक-2024 की शुरुआत

Kasauli Week-2024 begins at the prestigious Kasauli Club

कसौली।
Kasauli Week-2024 : शांत और मनमोहक हिल स्टेशन कसौली में बहुप्रतीक्षित कसौली वीक 2024 की शुरुआत प्रतिष्ठित कसौली क्लब में हो गई है।

कसौली क्लब लिमिटेड के सचिव कर्नल रणधीर पठानिया ने कहा कि “1898 में कसौली क्लब की एक साधारण शुरुआत हुई और अब यह क्लब उत्तर भारत में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय क्लब बन गया है। यह 6000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर अप्पर मॉल में स्थित है, जहां से खूबसूरत कसौली पहाड़ियों का सुंदर दृश्य दिखाई देता है।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने आगे कहा कि “हम हर साल कसौली वीक समारोह का आयोजन करते हैं, ताकि पेट्रनस और उपस्थित लोगों को कसौली क्लब की परंपरा, इतिहास
और विरासत से रूबरू कराया जा सके। यह सप्ताह कम्युनिटी गतिविधियों, खेल, संगीत और संस्कृति से भरपूर होता है।”

इस बीच, कसौली वीक की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके साथ सेना के बैंड ने भी प्रस्तुति दी। कसौली क्लब लिमिटेड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर कुणाल बख्शी ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। उद्घाटन दिवस पर अन्य गतिविधियां भी हुईं, जैसे तंबोला; सभी के लिए एक मजेदार स्पोर्ट्स सेशन; सूफी नाइट; साबरी ब्रदर्स के साथ एक भावपूर्ण शाम और डीजे नाइट, जिसमे लोगों को डीजे निक की धुनों पर थिरकने का शानदार मौका मिला ।

क्लब की प्रबंध समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि कसौली वीक का एक अलग पहलू होगा 14 जून को वर्तमान रणनीतिक मुद्दों पर एक सेमिनार ।

ध्यान देने वाली बात यह है कि सेमिनार के अलावा, 14 जून को एक डू-इट-योरसेल्फ (डीआईवाई) आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप होगी, जहां कोई भी प्रतिभागी आर्ट एंड क्रॉफ्ट गतिविधियों के साथ अपनी क्रिएटिविटी को उजागर कर सकता है; अन्य गतिविधियों के अलावा साल्सा और भांगड़ा और जुम्बा वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी । एक सेशन मेंबर्स नाइट के तौर पर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें तनौरा डांसर, मेंटलिस्ट अभिषेक और गायिका मिस यूनिस के परफॉर्मेंस मुख्य आकर्षण होंगे।

15 जून पूरी तरह से एक्शन से भरपूर होगा। इसमें प्रिया सोनी और शेमोली सिंह ढींडसा द्वारा ‘फीड द सोल’ मेडिटेशन एंड ट्रीटमेंट वर्कशॉप; साल्सा,भांगड़ा और जुम्बा वर्कशॉप; कसौली किंग, क्वीन, प्रिंस, प्रिंसेज, एम्परर अवॉर्ड के लिए रैंप वॉक प्रतियोगिताएं और रॉड्रिक्स बैंड द्वारा एक खास प्रस्तुति शामिल होंगी।

कसौली वीक 16 जून को पर्यावरण में योगदान देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण के साथ समाप्त होगा; चेयरमैन लंच और पाइप बैंड द्वारा शानदार प्रदर्शन के साथ बीटिंग द रिट्रीट भी पेश की जाएगी।

इसके अलावा, सभी दिनों के दौरान खेल प्रेमी हर सुबह 06:30 बजे से 08: 30 बजे तक और हर शाम 16:00 बजे से 19:00 बजे तक विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और उन्हें देख सकते हैं।

यह उल्लेखनीय है कि कसौली वीक 2024 के उत्सव को सफल बनाने के लिए कई टॉप कॉरपोरेशन्स एक साथ आए हैं। जबकि ‘द हैंड’, एक रियल एस्टेट वेंचर “प्रेजेंटिंग पार्टनर” है, यह कार्यक्रम “पावर्ड बाय” – ‘इंडियन ऑयल’ है। ‘रेमंड्स’, “इवेंट पार्टनर”, ‘जिया डायमंड्स’ “ज्वेलरी पार्टनर”, ‘पंजाब मोटर्स’ “ऑटोमोबाइल पार्टनर”, ‘100 पाइपर्स’ “सेलिब्रेशन पार्टनर” और ‘एसबीआई’ – “बैंकिंग पार्टनर” है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now