Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kiara-Siddharth wedding: जैसलमेर के इस होटल में होगी सिद्धार्थ और कियारा की शादी, वेडिंग को लेकर फैंस में उत्साह

Kiara-Siddharth wedding: बॉलीवुड हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता ही है। फिर चाहे वो फैशन हो या फिर कोई ट्रेंड। बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा से ही रॉयल शादी करना पसंद करते है और फोर्ट में ही सात फेरे लेना उनकी पहली पसंद माना जाता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सेलेब्स की ऐसी शादियां देखने के लिए फैंस भी बहुत एक्साइटेड होते है। बीते दिनों प्रियंका-निक, विक्की-कैटरीना की शादी काफी चर्चाओं में रही थी और हाल ही में राजस्थान के एक पैलेस में हंसिका मोटवानी ने भी शादी की थी।

जैसलमेर के इस होटल में लेंगे सात फेरे

अब रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शादी करने वाले हैं और यह कपल भी देश की टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन में शामिल जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में शादी करेगा। इसके साथ ही बता दें कि कुछ हॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी शादी ऐसे ही शाही पैलेस और फोर्ट्स में की थी, जैसे- एलिजाबेथ हर्ले। इन्होंने भी अपने शादी के लिए देश के शाही पैलेस और फोर्ट्स को चुना था।

और पढ़िए –

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

हाल ही में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से जयपुर के ऐतिहासिक मुण्डोता फोर्ट में शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन भी पैलेस में ही हुए थे और दोनों बहुत-ही सुंदर भी लग रहे थे।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी की थी। 2021 में यह शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी 1 दिसम्बर 2018 को जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी की थी। इन दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दो बार शादी की और यह शादी काफी भव्य तरीके से हुई थी।

और पढ़िए –

रवीना टंडन और अनिल थडानी

साल 2004 में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रवीना टंडन-अनिल थडानी ने भी उदयपुर के शिव निवास पैलेस में शादी की थी और यह उस समय की सबसे रॉयल शादी मानी गई थी।

एलिजाबेथ हर्ले और अरुण नायर

साल 2007 में पॉपुलर हालीवुड मॉडल एलिजाबेथ हर्ले और बिजनेस मैन अरुण नायर ने जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे। साथ ही इन्होंने शादी के सारे फंक्शन नागौर फोर्ट में किए थे। हालांकि अब इन दोनों का तलाक हो चुका है।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now