Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

“किसी का भाई, किसी की जान” फिल्म के गाने चार्ट में सबसे ऊपर; आपकी लूप सूची में कौन सा है?

Published on: 15 April 2023
किसी-का-भाई किसी-की-जान टीज़र: सलमान खान की फ़िल्म पर बड़ी अपडेट

किसी का भाई किसी की जान’ के 5 गानों में से 4 गानों ने टॉप 20 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है जिसमें सलमान खान का सॉन्ग ‘जी रहे हम’ पहले नंबर पर हैं। सलमान खान अभिनीत ‘किसी का भाई किसी की जान’ उन सभी दिलचस्प एसेट के लिए एक के बाद एक सुर्खियां बटोर रहे है, जिन्हें निर्माता ने रिलीज किया हैं। धमाकेदार ट्रेलर से लेकर फुट टैपिंग वाले गानों तक, फिल्म के बारे में हर चीज ने बेशुमार प्रत्याशा पैदा कर दी है। प्लेटफार्मों द्वारा जारी किए गए हालिया टॉप 20 की सूची में, 5 गानों में से 4 गाने टॉप पर हैं। गानों के हैं, ‘बिली बिली’, ‘जी रहे हम’, ‘येंतम्मा’, और ‘नैयो लगदा’।
f9860aaa 1163 4869 9f0e 6712e8909f18
फ़िल्म के सारे गाने वर्तमान में अपनी मस्ती और दिलकश बीट्स के साथ जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं, हाल ही में रिलीज हुए ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर ने ऑडियंस के उत्साह को एक स्तर और बढ़ा दिया है। सलमान खान के गाने का मूव भी काफी वायरल हुआ है और सभी वर्ग के दर्शकों द्वारा इसका आनंद लिया जा रहा है।

सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार शामिल हैं,एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह फिल्म इस शुक्रवार को ईद पर रिलीज होने वाली है, और दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज होगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now