Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

KL Rahul-Athiya Wedding: आज शाम एक-दूसरे के हो जाएंगे अथिया और राहुल, शादी में ये होगा खास

KL Rahul Athiya Shetty Wedding 2

KL Rahul-Athiya Wedding: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज फाइनली एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चार साल के रोमांस के बाद 23 जनवरी यानि आज आथिया और राहुल एक दूसरे के हो जाएंगे। आथिया और राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में होगी। साथ ही सजे हुए मंडप का वीडियो भी सामने आया है और इससे पहले राहुल के सजे हुए घर का एक वीडियो वायरल हुआ था।

किस समय होगी केएल राहुल और आथिया की शादी?

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अथिया और केएल राहुल आज शाम चार बजे परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेगें। इसके साथ ही शाम को 6:30 के करीब कपल और परिवार के लोग सदस्य पैपराजी को थैंक्यू भी करेंगे।

इस आउटफिट में दिखेंगे राहुल और आथिया

खबरों की मानें तो अपनी शादी के स्पेशल दिन अथिया और के एल राहुल ने खास आउटफिट रखा है। इसके लिए उन्होंने सब्यसाची के कलेक्शन से आउटफिट को चुना है। साथ ही कपल ने कपल ने क्रीम और व्हाइट कलर की थीम को सिलेक्ट किया है, जो एकदम यूनिक है।

शादी में ‘नो फोन’ पॉलिसी होगी लागू

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में नो फोन पॉलिसी लागू होगी, जिससे शादी की तस्वीरें लीक ना हो सके। साथ ही गेस्टस को भी वेन्यू पर फोन ना लाने के लिए कहा गया है।

ऐसे हुई थी आथिया और राहुल की पहली मुलाकात

केएल राहुल और अथिया शेट्टी पहली बार एक म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। साथ ही साल 2020 में इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। गहरी दोस्ती के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। यह एक बेहद ही शानदार जोड़ी है, जो चार साल के रोमांस के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now