Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश के खिलाफ दिया बयान, कहा- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

Jacqueline Fernandez STATEMENT

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अक्सर चर्चाओं में रहती है। एक्ट्रेस की 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं और इस चलते जैकलीन को बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसी मामले को लेकर जैकलीन 18 जनवरी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पहुंची।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में अदाकारा ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ अपने बयान दिया है। इस दौरान जैकलीन ने सुकेश को लेकर कई बड़े खुलासे करते हुए कोर्ट में कहा कि सुकेश ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया और करियर भी बर्बाद कर दिया है।

सकेश ने अदाकारा को दिखने के लिए लिया सन टीवी के मालिक के रूप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन फर्नांडीस ने अपना बयान देते कहा कि सुकेश ने खुद को सन टीवी के मालिक के रूप में पेश किया और दावा किया कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता उनकी मौसी थीं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह सुकेश का असली नाम तक नहीं जानती थी। जैकलीन ने आगे कहा है कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर के सरकारी अधिकारी होने के बारे में पता था और इसके अलावा सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक और जे जयललिता को भी अपनी आंटी बताया था।

सुकेश ने किया गुमराह- जैकलीन फर्नांडीज

जैकलीन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ अपने बयान में आगे कहा कि ‘सुकेश ने मुझसे कहा था कि वो मेरे बहुत बड़े फैन हैं और फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे साउथ इंडिया में भी फिल्में करनी चाहिए और उनके पास सन टीवी के मालिक के रूप में कई प्रोजेक्ट थे। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि हमें साउथ की फिल्मों में एक साथ काम करना चाहिए। जैकलीन ने आगे कहा कि सुकेश ने मुझे गुमराह किया और उन्होंने मेरा करियर और मेरी जिंदगी भी बर्बाद कर दी।’

ED भी दर्ज कर चुकी हैं जैकलीन का बयान

बीते साल सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप के मुताबिक सुकेश ने तिहाड़ जेल में सजा काटते हुए एक कारोबारी की पत्नी से जबरन वसूली की थी। ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जैकलीन का बयान भी दर्ज कर चुकी है। ED के मुताबिक सुकेश के 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली मामले में जैकलीन अहम गवाह हो सकती हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now