Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महाभारत में शकुनी बने गूफी पेंटल का निधन, 79 साल की उम्र मेंली अंतिम सांस

Published on: 5 June 2023
महाभारत में शकुनी बने गूफी पेंटल का निधन, 79 साल की उम्र मेंली अंतिम सांस

बीआर चोपड़ा के टीवी शो ‘महाभारत’ में शकुनी मामाा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का सोमवार को निधन हो गया। वह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं सेजूझ रहे थे। गूफी पेंटल 79 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे।

अभिनेता के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘गहरे दु:ख के साथ हम अपने पिता गूफी पेंटल (शकुनी मामा) के निधन की सूचना देते हैं। आज सुबह उनका निधन हो गया।’ गूफी पेंटल के निधन के बाद उनके भतीजे हितेन पेंटल ने कहा कि ‘बेहद दु:खद है कि वह अब हमारे बीच नहीं है। अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया।’

गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा। मालूम हो कि जब गुफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया।

गुफी पेंटल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा के रोल से मिली थी। गुफी पेंटल ने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गुफी पेंटल जिन टीवी शोज में नजर आए, उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं। वहीं फिल्मों में गुफी पेंटल ने ‘सुहाग’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’ और ‘दावा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार किरदार निभाए थे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now