Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मां निधन पर राखी सावंत ने लिखा नोट

Rakhi Sawant Mother Death 1

Rakhi Sawant Mother Death: टीवी स्टार राखी सावंत अपनी मां जया भेड़ा के निधन से टूट गई हैं। राखी ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि आज मेरी मां का हाथ सर से उठ गया। मुझे कौन गले लगाएगा मां.. अब मैं क्या करुं… कहां जाऊं.. आई मिस यू आई।

इमोशनल नोट के साथ, राखी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया। क्लिप में राखी को अस्पताल के फर्श पर बैठकर प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है जबकि उसकी मां अस्पताल के बिस्तर पर दिख रही हैं। वीडियो क्लिप में राखी फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।

शनिवार को हुआ राखी की मां का निधन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि राखी की मां का शनिवार रात मुंबई के एक अस्पताल में एंडोमेट्रियल कैंसर के कारण निधन (Rakhi Sawant Mother Death) हो गया। राखी की मां के निधन के बारे में जानने के बाद, फिल्म और टीवी उद्योग के सदस्यों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

अभिनेत्री रिधिमा पंडित ने कहा, “मजबूत राखी…प्रार्थना और प्यार भेज रही हूं…भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” सिंगर अंकित तिवारी ने लिखा, “बहुत दुखद राखी, कृपया मजबूत बने रहें। ओम शांति।” बता दें कि राखी की मां करीब तीन साल से कैंसर से पीड़ित थीं। वह 73 वर्ष की थीं।

ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह भी गई थी राखी

कुछ दिन पहले राखी अपनी मां के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने के लिए ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ गई थीं। राखी हमेशा अपनी मां के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें अपने प्रशंसकों और दोस्तों से उनकी मां की बिगड़ती सेहत के लिए प्रार्थना करने को कहा था। ‘बिग बॉस’ शो के दौरान भी राखी ने खुलासा किया था कि वह अपनी मां के इलाज का खर्च उठाने के लिए शो कर रही थीं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now