Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mc Stan cries in Bigg Boss 16: आखिर शालीन ने ऐसा क्या कह दिया कि फूट-फूटकर रोए Mc Stan, देखें वीडियो

Mc Stan Cries In Bigg Boss 16

Mc Stan cries in Bigg Boss 16: तीन महीने के लंबे सफर के बाद बिग बॉस 16 अब अपने ग्रैंड फिनाले से बस दस दिन ही दूर हैं। ऐसे में हर ओर अब शो के ग्रैंड फिनाले की ही चर्चा हो रही है और शो के लिए बचे हुए कंटेस्टेंट्स ने भी जोड़-तोड़ करना शुरू कर दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शो को पहले ही अपने चार फाइनलिस्ट मिल गए हैं और अब बचे हुए कंटेस्टेंट पांचवा फाइनलिस्ट बनने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। यूं तो घर में कंटेस्टेंट्स के बीच नोक-झोक चलती ही रहती हैं, लेकिन इस बार शो के जाने-माने कंटेस्टेंट एमसी स्टैन घर में बुरी तरह रो दिए, जिसका वीडियो अब सामने आया है। आखिर क्या हैं स्टेन के रोने की वजह, चलिए जान लेते हैं।

शालीन ने तोड़ा स्टेन का दिल

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 में कुछ ना कुछ नया चलता ही रहता है, जिसका वीडियो भी सामने आता रहता है। अब घर में शालीन भनोट ने शो के उस कंटेस्टेंट के बारे में बताया है, जो यह गेम जीत सकता है। लेकिन एमसी स्टेन को शालीन की यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और इस वजह से वह शिव ठाकरे के सामने बुरी तरह रो दिए, जिसका वीडियो सामने आया है।

फूट-फूटकर रोए एमसी स्टेन

बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में शो के नए प्रोमो में शालीन भनोट की बातों ने स्टेन को इतना परेशान कर दिया कि वह फूट-फूटकर रोने लगे। शो के नए प्रोमो में शालीन भनोट, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे बैठे हुए दिख रहे हैं और अचानक शालीन कह देते हैं कि उनको स्टेन से ज्यादा शिव शो का विनर डिसर्विंग लगता है।

शालीन की यह बात स्टेन का दिल तोड़ देती है और उनको यह इतनी बुरी लगती है कि वह भड़क जाते हैं। शालीन की बात पर स्टेन चुप नहीं रहते हैं और तिलमिलाते हुए कहते हैं कि तू शिव की बात में मेरा नाम क्यों घसीट रहा है। यहां पर मुझे क्यों नीचा दिखा जा रहा है। मैं यहां पागल नहीं हूं।

मुझे सब समझ में आता है। इसका बाद प्रोमो में स्टेन के साथ नजर आते हैं और शिव को रोते हुए कहते हैं कि उनको शालीन की बात हिट कर गई। अब जिंदगी जीने में भी ये लोग पंगे लेंगे। साथ ही शिव अपने दोस्त को शांत करवाने की कोशिश भी करते दिखते हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now