Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

MC Stan ने पहनी इतनी महंगी टोपी, कीमत जानकर लोगों को लगा शॉक

Bigg Boss MC Stan Cap Cost

Bigg Boss MC Stan Cap Cost: बिग बॉस को बहुत जल्द उसका विजेता मिल जाएगा। इस समय शो अपने अंतिम दौर में है और घर में एमसी स्टेन को शो से बहुत पॉपुलैरिटी मिली है। शो में एमसी स्टेन अक्सर अपने महंगे आउटफिट के लिए जाने जाते है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एमसी स्टेन महंगी चीजों की वजह से बहुत चर्चाओं में भी रहते हैं और उनके डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इस बार भी एमसी स्टेन सुर्खियां बटरोने से पीछे नहीं हटे हैं और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक ओर झलक सबको दिखाई है।

एमसी स्टेन ने पहनी लेंसियागा ब्रांड की टोपी

जी हां इस बार एमसी ने महंगे कपड़ो या जूते से लोगों को हैरान नहीं किया है, बल्कि एमसी स्टेन ने इस बार एक महंगी टोपी से लोगों का ध्यान खींचा हैं। बता दें कि इस बार स्टेन ने जो टोपी पहनी है वह बैलेंसियागा ब्रांड की है और उसकी कीमत भी बहुत ज्यादा हैं। इस ब्रांड की टोपी की कीमत करीब 30 हजार रूपये से शुरू होती हैं।

बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी 

बिग बॉस में सुर्खियां बटोरने वाले एमसी स्टेन पुणे के रहने वाले हैं और इनका असली नाम अल्ताफ शेख है। अल्ताफ शेख यानी एमसी स्टेन ने मात्रा 12 साल की उम्र से ही कव्वाली गाने से शुरुआत की थी। इसके साथ ही स्टेन को ‘वाटा’ गाने से पॉपुलैरिटी मिली और इस गाने को यूट्यूब पर करीब 21 मिलियन व्यूज मिले थे।

हिप-हॉप इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है स्टेन

साथ ही एमसी स्टेन ने मशहूर रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म किया है और अब स्टेन को इंडिया का Tupac कहा जाने लगा है। हिप-हॉप इंडस्ट्री में अब एमसी स्टेन एक जाना-माना नाम है और हिप-हॉप में आने से पहले स्टेन बीट बॉक्सिंग और B-boying किया करते थे। साथ ही अगर स्टेन की उम्र की बात करें तो वह अभी सिर्फ 23 साल के हैं और महज 3-4 साल में ही स्टेन ने इतना नाम और रुपया-पैसा कमा लिया है।

स्टेन के पास है इतनी नेट वर्थ 

अगर स्टेन की नेट वर्थ की बात करें तो उनके पास 50 लाख के आसपास नेट वर्थ है। इसके साथ ही एमसी स्टेन हर महीने अपने गानों, कॉन्सर्ट और यूट्यूब से लाखों रुपये कमा लेते हैं। फिलहाल स्टेन ‘बिग बॉस 16’ में अपनी जगह बनाए हुए हैं और अपने लग्जरी लाइफस्टाइल से सबको हैरान कर देते हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now