Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection Day 3: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने की छप्पर फाड़ कमाई, तीसरे दिन फिल्म ने छापे इतने नोट

Mrs Chatterjee Vs Norway Trailer

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की सब तारीफ तो जरूर कर रहे हैं। लेकिन अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कमाई की बात करें को फिल्म ने अब तक कुल 6.73 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की तीसरे दिन की कमाई आई सामने

एक रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से सजी ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 3 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 1.27 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 2.26 करोड़ रुपये कमाए।

इतना है फिल्म का कुल कलेक्शन

इसके साथ ही तीसरे दिन की कमाई सामने आने के बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन 6.73 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कहानी की तो तारीफ हो रही है, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को लाने में नाकामयाब होती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीकेंड होने के बाद भी फिल्म ज्यादा नोट नहीं छाप पाई।

फिल्म की कहानी

वहीं अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक इंडियन कपल की रियल स्टोरी से प्रेरित है, जिनके बच्चों को 2011 में नार्वे के अधिकारियों ने ले लिया था। साथ ही सरकार के खिलाफ लड़ती यह एक मां की कहानी है, जिसे अब लोगों ने खूब प्यार दिया हैं और ये फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आ रही हैं।

रानी मुखर्जी लीड रोल में

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आखिरी बार ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान के साथ नजर आईं थी। अब एक्ट्रेस ने आशिमा चिब्बर की फैमिली कानूनी ड्रामा ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now