Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘MTV Splitsvilla 14’ का ताज सजा इस दमदार जोड़ी के सिर, दूर-दूर तक नहीं आया उर्फी जावेद का नाम

MTV Splitsvilla 14 Winner Name Out

MTV Splitsvilla 14 Winner Name out: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी के टीवी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ इन दिनों बहुत सुर्खियों में बना हुआ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में शो का एक गाना भी सामने आया था, जिसमें सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने म्यूजिक एल्बम ‘विला वाला प्यार’ पर शो के कंटेस्टेंट्स के साथ डांस किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ। लेकिन अब शो से ऐसी बातें सामने आ रही हैं, जिससे सब हैरान हैं।

उर्फी जावेद नहीं जीत पाई शो

जब उर्फी जावेद ने शो में धमाकेदार एंट्री की तो शो में धमाल मच गया और सब कयास लगाने लगे की अब शो उर्फी ही जीतेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। शो में जितना तेजी से उर्फी की एंट्री हुई थी, उतनी ही तेजी से वो शो के बाहर भी निकल गई है। साथ ही अब शो के लेकर एक और नया अपडेट आया है, जिसमें शो का अपना विनर मिल चुका है।

‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ को मिला विनर

टेलीविजन का रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ में उर्फी जावेद की एंट्री ने सबको चौंकाया और सभी को लगा की अब तो शो उर्फी ही जीतेगी। साथ ही उर्फी जावेद और कशिश ठाकुर को लेकर भी कई खबरें सामने आई, लेकिन अब शो के विनर का नाम सामने आने के बाद यह एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

इस जोड़ी ने जीती ट्रॉफी

बता दें कि इस बार शो की ट्रॉफी हमीद बार्कजी और साउंडूस मौफकीर ने अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही दोनों को 10 लाख रूपये भी मिले हैं। बतातें चलें कि शो में इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है। साथ ही इस शो के होस्ट सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी रहे थे।

जीत के बाद हमीद बार्कजी ने किया बड़ा खुलासा 

इसके साथ ही शो को जीतने के बाद हमीद बार्कजी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ‘हम दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे है, हम अच्छे दोस्त है और अपनी दोस्ती को शो के बाद भी ऐसे ही रखना चाहते है।’

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now