Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मूवी पठान की तारीफ में सांसद डेरेक ओ,ब्रायन ने पढ़े कसीदे

Derek OBrien Praises Shah Rukh

Pathan: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ,ब्रायन ने मंगलवार को राज्यसभा में हाल ही में रिलीज हुई मूवी पठान (Pathan) की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। डेरेक ने कहा, ‘शाहरुख खान की फिल्म पठान एक सुंदर संदेश देती है।’ उन्होंने फिल्म निर्माण से जुड़े पूरी टीम की तारीफ की। दरअसल, डेरेक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रहे बहस में हिस्सा ले रहे थे। तभी उन्होंने यह बयान दिया।

शाबाश शाहरुख, सिद्धार्थ आनंद…

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने दक्षिणपंथी समर्थकों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आपने उन्हें बॉलीवुड का बहिष्कार करने के लिए कहा। उन्होंने आपको एक सुंदर संदेश वाली एक फिल्म दिखाई। शाबाश सिद्धार्थ आनंद (डायरेक्टर), शाबाश भारत के सबसे बड़े ग्लोबल एंबेसडर। शाबाश आप में से जिन्होंने पठान बनाई। हम जो नहीं कर पाए, शाहरुख खान, डिंपल कपाड़िया और जॉन अब्राहम ने इस देश को दिखा दिया। उन्होंने कहा कि निर्माताओं और कलाकारों ने वह किया जो कोई राजनीतिक दल नहीं कर सका।

बता दें कि पठान फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के बेशर्म रंग गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसको लेकर एक धड़ा इस फिल्म के बहिष्कार को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। अब तक फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

अडानी विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा

ओ’ब्रायन ने अडानी विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और पूछा कि क्या सरकार धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के उपयोग पर विचार कर रही है, जैसा कि वे विपक्ष को परेशान करने के लिए करते हैं।

सरकार पर पिछले 8-9 वर्षों में केंद्रीय एजेंसियों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संस्थानों को कमजोर किया गया है। ईडी, सीबीआई, सेबी। यहां एक बड़ा (अडानी) घोटाला हो रहा है… क्या भारत सरकार कठोर पीएमएलए का इस्तेमाल करेगी? जैसा कि विपक्ष को परेशान करने, लुकआउट नोटिस लगाने और सरकारों को गिराने के लिए इसका बहुत कुशलता से उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now