Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नहीं रहे एक्टर समीर खाखर, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sameer Khakkar Passes Away

Sameer Khakhar Passes Away: टेलीविजन के जाने-माने और फिल्म एक्टर समीर खाखर (Sameer Khakhar Death) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। समीर खाखर का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक्टर के भाई गणेश खाखर ने उनके निधन की पुष्टि की है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और समीर खाखर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आज सुबह 4.30 बजे मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते एक्टर का निधन हो गया।

अपने अभिनय से जीता हर किसी का दिल

बता दें कि 80 के दशक में दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल नुक्कड़ (1986) में शराबी शख्स ‘खोपड़ी’ का बेहद फेमस किरदार निभाने वाले एक्टर और कोई नहीं बल्कि समीर खाखर ही हैं। अपने अभिनय से एक्टर ने हर किसी का दिल जीता हैं।

मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते एक्टर का निधन

समीर के भाई ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कल दोपहर जब एक्टर को सांस लेने में दिक्कत हुई, तो उन्हें बोरिवली के एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां वे बेहोश हो गए। बाद में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते आज सुबह 4.30 बजे एक्टर का निधन हो गया।

सीरीज ‘फर्ज़ी’ में भी नजर आए थे समीर

समीर खाखर के अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव देह सुबह 10 बजे पास ही के श्मशान भूमि में ले जाया जाएगा, वे आखिरी बार अमेजन प्राइम की हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘फर्ज़ी’ में भी नजर आए थे।

विभिन्न टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे समीर

समीर खाखर के एक्टिंग करियर की बात करें, तो वो 38 सालों में विभिन्न टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। समीर सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में अपने किरदार के लिए फेमस हुए और उन्होंने मनोरंजन, सर्कस (शाहरुख खान के साथ) जैसे सीरियल्स में भी काम किया था। इसके साथ ही समीर ने ‘परिंदा’, ‘ईना मीना डीका’, ‘दिलवाले’, ‘राजा बाबू’, ‘आतंक ही आतंक’, ‘रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ़’, ‘अव्वल नंबर’, ‘प्यार दीवाना होता है’, ‘हम हैं कमाल के’ जैसी कई फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं भी निभाई हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now