Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

Golden Globes 2023

Golden Globes 2023: एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब्स 2023 (80th Golden Globe Awards) में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर का अवॉर्ड जीता है। इस गाने को में म्यूजिक एमएम कीरावनी ने दिया है जबकि इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने लिखा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ‘नाटू-नाटू’ का मुकाबला ‘कैरोलिना’ (टेलर स्विफ्ट) व्हेयर द क्रैडैड्स सिंग, ‘सियाओ पापा’ (एलेक्जेंडर डेसप्लेट, रोबन काट्ज़ और गुइलेर्मो डेल टोरो) – गुइलेर्मो डेल टोरो का पिनोचियो , ‘होल्ड माई हैंड’ (लेडी गागा, ब्लडपॉप, और बेंजामिन राइस) – टॉप गन: मेवरिक और ‘लिफ्ट मी अप’ (टेम्स, रिहाना, रयान कूगलर, और लुडविग गॉरेनसन) – ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर से था।

बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ ने राम चरण और जूनियर एनटीआर ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में अभिनय किया है, जबकि अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। फिलहाल इस फिल्म के ऑस्कर में टक्कर देने की उम्मीद है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब यह भारत की आधिकारिक एंट्री में अपनी जगह बनाएगी।

बता दें कि इससे पहले 2009 में गायक-संगीत निर्देशक ए आर रहमान फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए गोल्डन ग्लोब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इससे पहले 1983 में आई फिल्म ‘गांधी’ ने न सिर्फ नॉमिनेशन हासिल किया बल्कि गोल्डन ग्लोब्स में 5 अवॉर्ड भी जीते। 1961 में ‘अपुर संसार’, 1989 में ‘सलाम बॉम्बे’ और 2002 में ‘मानसून वेडिंग’ जैसी अन्य फिल्मों ने भी गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में नामांकन प्राप्त किया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now