Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नवाजुद्दीन बोले- मेरे बच्चे बंधक

नवाज और आलिया की पुरानी फोटो

Nawazuddin Siddiqui and Aaliya Siddiqui Controversy: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी से विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘अपनी चुप्पी की वजह से मैं हर जगह गलत साबित हुआ। मैं इतने दिनों से इसलिए शांत था, क्योंकि ये सारा तमाशा कहीं ना कहीं मेरे बच्चे जरूर पढ़ते।’ आगे नवाज ने लिखा ‘क्या किसी को पता है कि मेरे बच्चे बीते 45 दिनों से इंडिया में बंधक हैं और स्कूल नहीं जा रहे हैं। स्कूल की तरफ से मुझे रोज लैटर आ रहा है कि वो लोग लंबे समय से स्कूल में गैरहाजिर हैं।’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

10 लाख रुपए हर महीना देता था

अपनी पोस्ट में नवाज ने लिखा, ‘मैं और आलिया पिछले कई सालों से साथ में नहीं रहते हैं। हमारा तलाक हो गया था, ‘लेकिन हम केवल बच्चों के लिए जुड़े हुए थे। एक तरफा पक्ष और वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म, प्रेस और कुछ लोगों के समूह ने मेरे चरित्र हनन को बहुत एंजॉय किया।’ नवाज का दावा है कि, ‘बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए पिछले 2 सालों में मैं उसे 10 लाख रुपए हर महीना देता था। जब वो मेरे बच्चों के साथ दुबई गई थी तो मैं स्कूल फीस, मेडिकल और ट्रेवल खर्चे के अलावा 5-7 लाख रुपए हर महीना उसे भेजता था।’

nawaj letter

बच्चों के लिए लग्जरी गाड़ी दी

नवाज ने आगे कहा, ‘मैंने उसकी 3 फिल्मों को फाइनेंस किया था, जिसकी कीमत करोड़ों थी। मैंने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि वो मेरे बच्चों की मां है। बच्चों के लिए लग्जरी गाड़ी भी दी, लेकिन आलिया ने उसे बेच दिया और उससे मिले सारे पैसे खुद पर खर्च कर लिए।’ आलिया को सिर्फ ज्यादा पैसा चाहिए था, जिस वजह से उसने मुझ पर और मेरी मां पर आरोप लगाए और केस भी फाइल किया। इसने पहले भी ऐसा किया था और पैसे मिलने पर केस वापस ले लिया था।’

nawaj letter 3

बच्चे इंडिया में अपनी दादी के घर रुकते हैं

नवाज ने आगे कहा, ‘मेरे बच्चे जब भी वेकेशन पर इंडिया आते हैं, वो हमेशा अपनी दादी के साथ रुकते हैं। उन्हें भला कोई कैसे घर से बाहर निकाल सकता है। मैं उस दौरान खुद ही अपने घर में नहीं था। अगर ऐसा ही था तो आलिया ने घर से बाहर निकालते समय का वीडियो क्यों नहीं बनाया। वो हर बार रैंडम वीडियोज क्यों सामने ला रही हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now