Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nisha Rawal की दादी का निधन, इमोशनल होकर एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं आपसे मिलने वाली थी लेकिन…’

Image 2 2

Nisha Rawal Grandmother Passes Away: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस निशा रावल की दादी का निधन हो गया है। दादी के निधन से निशा बहुत दुखी है और दुख जाहिर करते हुए निशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

निशा अपनी दादी को प्यार से ‘अम्मा’ कहती थी। दादी के जाने का बाद निशा ने उनको याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया और एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

निशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर

अपनी दादी पर जान लुटाने वाली उनके बहुत करीब थी। दादी के निधन के बाद निशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- “ग्रैंड मदर्स स्पेशल होती हैं, मैं उन्हें अम्मा कहती थी, वह बहुत खुश आत्मा थीं, नए लोगों से मिलना पसंद करती थीं, मेरे दोस्तों को एंटरटेन करती थीं और अपने हाथ से मुझे खाना खिलाती थीं, मेरी फेवरेट मेमोरी वह है, जब उन्होंने मुझे लोहे की कढ़ाई में बनी ‘भट्ट का साग’ चावल के साथ मिलाकर खिलाती थी, सभी पहाड़ी लोग जानते होंगे कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं।”

वह मेरी टेडी बियर थी और मुझे उन्हें गले लगाना पसंद था- निशा रावल 

निशा ने आगे लिखा कि “वह मुझे रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाती थीं, वह मेरी टेडी बियर थी और मुझे उन्हें गले लगाना पसंद था, जब मैं छोटी थी तो मुझे अपने नन्हे पैर उनके बड़े पेट पर रखना पसंद था, जब भी मैं उनसे मिलती थी, मैं हमेशा उनके पैर की उंगलियों को मोती जैसे व्हाइट कलर में रंग देती थी, उनके सबसे सुंदर पैर थे, मुझे उनके बालों को ग्रे से सफेद होते देखने का सौभाग्य मिला, उनकी स्माइल और एनर्जी बहुत जल्दी फैलती थी।”

क्रिकेट लीग के बाद मैं उनसे मिलने वाली थी- निशा

इसके साथ ही निशा ने आगे लिखा कि “उनकी उम्र 90 साल से ज्यादा थी और 13 मार्च 2023 को उनका निधन हो गया। मैं 4 तारीख को अपने क्रिकेट लीग के बाद उनसे मिलने वाली थी और कविश व मॉम को उनके आखिरी दिनों में आईसीयू में भी ले जाने वाली थी,

लेकिन मेरे एक्सीडेंट ने मुझे रोक दिया, क्योंकि मेरी एक सर्जरी हुई, दो टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए पैर में रॉड डाली गई है, मैं बेडरेस्ट पर हूं, मेरी जोशीली दादी मां को स्वर्ग में एक सुखी जीवन मिले, मैं आपको हमेशा याद करूंगी अम्मा, मुझे अपनी पोती के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद।”

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now