Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नोरा फतेही ने अक्षय कुमार के साथ स्टेज पर लगाई आग, डांस मूव्स ने फैंस को बनाया दीवाना, देखें वीडियो

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने धमाकेदार डांस मूव्स के लिए मशहूर हैं। डांसिंग दिवा कई स्टार्स के साथ स्टेज शेयर करती नजर आती हैं। नोरा फतेही अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और मौनी रॉय के साथ एक एंटरटेनमेंट टूर के लिए अमेरिका में हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल डांस वीडियो में नोरा फतेही स्वीटहार्ट नेकलाइन और माइक्रो मिनी स्कर्ट के साथ रेड ब्लाउज में कहर बरपाती नजर आ रही हैं। उन्हेांने अपने डांस मूव्स से इंटरनेट पर आग लगा दी है। वायरल डांस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- अटलांटा से कुछ हॉट मूव्स।

हॉट डांस मूव्स ने लगाई आग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नोरा फतेही का डांस वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। उनके फैंस ने कमेंट्स सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी की भरमार कर दी। फैंस नोरा के लोकप्रिय ट्रैक कुसु कुसु पर हॉट डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “नोरा फतेही आपने तो आग लगा दी।” एक अन्य ने लिखा- ओ लाजवाब डांस नोरा।

अक्षय कुमार के साथ शानदार केमिस्ट्री

नोरा फतेही के वायरल डांस वीडियो पर 360K व्यूज, 25.3K लाइक्स और 200 से ज्यादा कमेंट्स हैं। अटलांटा में ओपनिंग डे पर नोरा फतेही ने अक्षय कुमार के साथ कुछ सिजलिंग डांस मूव्स भी किए। दोनों का डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। जहां नोरा लाल रंग की ड्रेस में हॉट लग रही थीं, वहीं अक्षय ऑल-ब्लैक ब्लिंगी में डैपर लग रहे थे। सेल्फी के गाने ‘तू खिलाड़ी मैं अनाड़ी’ पर नोरा फतेही और अक्षय कुमार ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से पूरे स्टेज पर आग लगा दी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now