Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

OMG! किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,

OMG! किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,

-24 घंटे के अंदर 51 मिलियन से अधिक बार देखे जाने का रचा बड़ा इतिहास, फैन्स हुए उत्साहित!

https://www.prajasatta.in/web-stories/kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan/

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रशंसकों और दर्शकों के उत्साह के बीच, ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो- शेयरिंग वेबसाइटों पर तहलका मचा दिया है। केवल 24 घंटे के अंदर ट्रेलर को YouTube, Facebook, Instagram जैसी अन्य साइटों सहित सभी प्लेटफार्मों पर 51 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

ट्रेलर को दर्शकों और प्रशंसकों के बीच से शानदार प्रतिक्रिया मिल रहा है। खास करके सोशल मीडिया यूज़र्स, इस ट्रेलर से बेहद प्रभावित और उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘लंबे इंतजार और इसे बहुत ज्यादा मिस करने के बाद, भाईजान को एक परफेक्ट अवतार में देखने को मिला है जो वास्तव में उन्हें परिभाषित करता है। फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

सामान्य रूप से दर्शक और विशेष रूप से उनके प्रशंसक, सलमान खान के धमाकेदार एक्शन से मुग्ध हो गए हैं। सुपरस्टार के कई फैन्स का कहना है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान के किरदार ने उन्हें उनकी पिछली फिल्मों के रुथलेस और तावड़तोड़ एक्शन की याद दिला दी। एक यूजर ने लिखा,“यह ट्रेलर मुझे वांटेड और गर्व से सलमान खान के रुथलेस और बेहतरीन एक्शन वाले किरदार की याद दिलाता है। यह फ़िल्म सच मे कमाल करने वाली है ।

“यह निस्संदेह हालही दिनों का सब्से अच्चा एक्शन दृश्यों में से एक है, जिसे सलमान खान से बेहतर कोई और नहीं कर सकता” एक अन्य यूजर ने लिखा।

सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान और उनकी ऑन-स्क्रीन लव इंटरेस्ट पूजा हेगड़े के बीच की केमिस्ट्री की ओर इशारा करते हुए कहा, इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं, जैसे कलाकार शामिल हैं। – एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह फिल्म ईद 2023 पर रिलीज़ होने वाली है और दुनिया भर में ज़ी स्टूडियो द्वारा रिलीज़ होगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now