Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑस्कर अवॉर्ड से पहले जिम करती दिखीं Deepika Padukone, देखें वीडियो

Image 3 3

Deepika Padukone Gym: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar 2023) में भारत ने इतिहास रच दिया है। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ में राजमौली की फिल्म ‘RRR’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने धूम मचा दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्कर अवार्ड में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका वर्कआउट करते हुए नजर आ रही है।

ऑस्कर अवॉर्ड से पहले जिम करती दिखीं दीपिका पादुकोण

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंचने से पहले एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही है। साथ ही इस वीडियो को उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि ऑस्कर्स के लिए तैयार होने से ठीक पहले दीपिका ने कौन-सा वर्कआउट किया है।

पिलाटेस करती नजर आई दीपिका पादुकोण

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण पिलाटेस कर रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक ट्रैक पैंट्स और व्हाइट टॉप पहना हुआ है। साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फिटनेस को लेकर डेडिकेशन देख फैंस बहुत इम्प्रेस हुए और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब लाइक कर रहे हैं।

एक्ट्रेस की फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि एक्ट्रेस की फिटनेस ट्रेनर ने ये वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही ट्रेनर ने कैप्शन में लिखा है कि ‘ऑस्कर के पहले वर्कआउट तो बनता है ना? ऑस्कर के लिए तैयार होने से पहले दीपिका पादुकोण के सुबह 6.30 बजे के वर्कआउट की एक झलक शेयर कर रही हूं।

उनकी भव्यता का राज उनके जीन्स के अलावा उनका अनुशासन है।’ एक संतुलित लाइफ स्टाइल बनाए रखने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता। क्या आप सहमत नहीं हैं? ऑस्कर के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की यह एक अद्भुत यात्रा थी।’

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में दीपिका का लुक

बता दें कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में दीपिका पुराने हॉलीवुड ग्लैमर परोसते हुए एक ऑफ-शोल्डर जेट-ब्लैक गाउन पहने नजर आई। साथ ही उनके गाउन में एक प्लंजिंग डिजाइन के साथ एक ऑफ-द-शोल्डर नेकलाइन, बाहों पर ड्रेपिंग्स, संलग्न ओपेरा दस्ताने के साथ पूरी लंबाई की आस्तीन, एक फिट बस्ट, कॉसेर्टेड चोली, सिने हुए धड़, फिगर-हगिंग फिटिंग और एक मरमेड-स्टाइल प्लीटेड थी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now