Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुई ‘Pathaan’ की एंट्री, बुलेट नहीं बल्ले से मचाता है गदर, देखें मजेदार Video

IND Vs AUS David Warner Pathan Shahrukh Khan

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को ही भारत पहुंच जाएगी और तैयारी शुरू कर देगी। सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में भारत के प्रति क्रेज देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराना अब और भी मुश्किल होने वाला है क्योंकि कंगारुओं के बीच पठान की एंट्री हो गई है।

डेविड वॉर्नर बने ‘पठान’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को भारत के प्रति काफी लगाव है और वे बॉलीवुड और टॉलीवुड मूवी भी देखते हैं और उनके गानों पर डांस भी करते हैं। भारतीय सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ रही है और लगता है कि इसका क्रेज डेविड वॉर्नर को भी लग गया है।

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले वॉर्नर ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान (shah rukh khan) की मूवी पठान का एक वीडियो पोस्‍ट किया है। इसमें वह एकदम शाहरुख की तरह लग रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्‍शन दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि वे भी शाहरुख के कितने बड़े फैन है और बॉलीवुड को भी फॉलो करते हैं।

IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now