Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहली जीत की तलाश में पंजाब के खिलाफ उतरेगी हैदराबाद की टीम, फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव

IPL 2023, SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा।

पहली जीत की तलाश में उतरेगी हैदराबाद की टीम

इस मैच से पहले पंजाब किंग्स का पड़ला भारी है। टीम ने अब तक टूर्नामेंट के अपने दोनों मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स ने अपने ओपनर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से शिकस्त दी।

इसे भी पढ़ें:  जया भेड़ा का आज मुंबई में अंतिम संस्कार

जबकि, आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का जीत का खाता नहीं खुला है। हैदराबाद की टीम अब तक दो मैच खेल चुकी है और उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स ने शिकस्त दी। जबकि दूसरे मुकाबले में उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  वेब सीरीज 'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद:

एडेन मार्करेम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारूकी, अकील होसेन, कार्तिक त्यागी, हेनरिक क्लासेन, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, नीतीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, संवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, मार्को जॉनसेन।

पंजाब किंग्स:

शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राज बावा, राहुल चाहर, सैम कुरेन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, वी कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबादा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा और अथर्व तायडे।

इसे भी पढ़ें:  Chhatriwali Trailer: सेक्स की अधूरी पढ़ाई को पूरी करेंगी ‘छतरीवाली’ रकुल प्रीत सिंह, देखें कैसे?

IPL 2023, SRH vs PBKS Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

IPL 2023, SRH vs PBKS Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now