Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Parineeti-Raghav Engagement Date: राघव-परिणीति की सगाई की तारीख आई सामने? रिंग सेरेमनी की तैयारी भी शुरू

Parineeti Raghav Engagement Date

Parineeti-Raghav Engagement Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप (आम आदमी पार्टी) के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को एक साथ मुंबई में बैक-टू-बैक स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों चर्चा का विषय बन गए।

दोनों के डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर अभी भी छाए हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उन्हें बधाई दी थी। हालांकि अभी तक परिणीति-राघव में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है।

इस दिन होगी राघव-परिणीति की सगाई?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि अब कपल की सगाई की तारीख भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति और राघव इसी हफ्ते यानी 10 अप्रैल को सगाई कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव दिल्ली में एक इंटिमेट रिंग सेरेमनी के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। बताते चलें कि कपल की सगाई के फंक्शन में क्लोज फ्रंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे।

एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को किया गया स्पॉट 

वहीं, बीते दिन फिर से एक्ट्रेस परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस रेड स्वेटर, ब्लैक पैंट और बूट्स पहने नजर आई। इस लुक में परिणीति बहुत खूबसबरत भी लग रही थी। साथ ही इस दौरान पैपराज़ी ने जब एक्ट्रेस से पूछा कि वो कहां जा रही हैं, तो एक्ट्रेस ने शर्माते हुए कहा कि वो लंदन जा रही है और विश्वास दिलाने के लिए एक्ट्रेस ने अपना बोर्डिंग पास दिखाने की बात भी कही।

रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे राघव-परिणीति

बता दें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में राघव एक्ट्रेस को रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर भी नजर आए थे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now