Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Pathaan Worldwide Collection Day 7: दुनियाभर में पठान का जलवा, एक हफ्ते में फिल्म ने 640 करोड़ के आंकड़े को किया पार

Pathaan Worldwide Collection Day 7

Pathaan Worldwide Collection Day 7: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बॉक्स ऑफिस पर पठान की धुंआधार कमाई का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और इसको लेकर फैंस का क्रेज भी बरकरार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीते छह दिनों में पठान ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 600 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था, लेकिन इसके बाद भी फिल्म तेजी से कमाई कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि पठान का ढंका भारत के साथ-साथ विदेशों में भी गूंज रहा है और पठान ने हर जगह अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर फिल्म पठान का अबतक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है।

फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 640 करोड़ के आंकड़े को किया पार

किंग खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म के शुरुआती दिनों में ही हाउसफुल के बोर्ड लग गए थे। फैंस पर शाहरुख की फिल्म का ऐसा जलवा हुआ कि फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है।

बता दें कि मंगलवार को पठान के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर वर्किंग डेज होने के कारण हल्का असर दिखा। फिल्म पठान ने मंगलवार को 600 करोड़ की कमाई की और इसी के बुधवार यानी एक सप्ताह में फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 640 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

पठान से 4 साल बाद किंग खान ने सिल्वर स्क्रीन पर की वापसी

बता दें कि बॉलीवुड के किंग खान ने चार साल बाद पठान से सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड वापसी की है और किंग खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर दिखे थे। साथ ही इन चार सालों में उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रॉकेट्री’ जैसी फिल्मों में कैमियो किया और बतौर लीड उन्होंने पठान से धमाकेदार वापसी की हैं। किंग खान की फिल्म पठान भी लोगों के दिलों पर छाई है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now