Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Pathan On OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘पठान’, जानें पूरी डिटेल्स

Pathan On OTT

Pathan On OTT: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है, जिसको लेकर फैंस की दीवानगी भी सातवें आसमान पर हैं। फिल्म ने रिलीज होते ही ऐसा धमाका किया है कि पांचवे दिन भी पठान ने 70 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बेहद शानदार रहा और फिल्म ने पांच दिन में ही 550 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन कर लिया है। इस बीच अब यह खबर सामने आई है कि पठान को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है।

ओटीटी पर रिलीज होगी पठान

लेट्ससिनेमा नाम के ट्विटर एकाउंट ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि थिएटर्स के बाद पठान को अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए लॉक कर दिया गया है। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर ऑफिशल हैंडल से कोई जानकारी नहीं आई है।

‘पठान’ को हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज किया गया है। वैसे तो ओटीटी पर फिल्म को रिलीज करने के लिए यह 90 दिन की विंडो है और किसी भी फिल्म के रिलीज के नब्बे दिन बाद ही उसे ओटीटी पर रिलीज किया जाता है।

बॉक्स ऑफिस पर पठान का जलवा

पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और रिलीज होते ही फिल्म ने हर ओर तहलका मचा दिया है। फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नए रिकॉर्ड बनाने में लगी है। पठान को शानदार सफलता मिली है और इसी के चलते फिल्म ने पांचवे दिन यानी रविवार को भी 70 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही भारत में पठान का कुल कारोबार 277 करोड़ तक जा पहुंचा है। पांचवे दिन पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी बेहद शानदार रहा और फिल्म ने पांच दिन में ही 550 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया है।

पठान से 4 साल बाद किंग खान की वापसी

बता दें कि किंग खान ने चार साल बाद पठान से सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड वापसी की है और किंग खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर दिखे थे। साथ ही इन चार सालों में उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रॉकेट्री’ जैसी फिल्मों में कैमियो किया और बतौर लीड उन्होंने पठान से धमाकेदार वापसी की हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now