Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फिर एक्शन में दिखे बॉलीवुड के ‘अन्ना’, ट्विस्ट और थ्रिल से भरपूर है सुनील शेट्टी की ये सीरीज

Image 6 4

अश्विनी कुमार: प्राइम वीडियो की तरह एमेजन के शॉपिंग एप पर फ्री वेब देखने के लिए एमेजन मिनी टीवी है, जिस पर आम तौर पर अच्छा कंटेंट होता है। देश में खुले देसी ओटीटी के बाजार में मौजूद दूसरे मिडियॉकर कंटेंट से तो बेहतर ही।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऐसे में जब मिनी टीवी ने फुल प्राइम वीडियो की तर्ज पर, 8 एपिसोड वाली मल्टी स्टारर सीरीज- हंटर- टूटेगा नही, तोड़ेगा का ऐलान किया, तो उनका ईरादा साफ हो गया कि वो इस गेम में अपनी मौजूदगी और पुख़्ता करना चाहते हैं।

सुनील शेट्टी, ईशा देओल, राहुल देव, करणवीर शर्मा और बरखा बिष्ट जैसे एक्टर्स के साथ इस सीरीज में एक बड़ी सीरीज का पूरा मसाला जुटाया गया।

हंटर- टूटेगा नहीं, तोड़ेगा की कहानी

इसकी कहानी में एक ग्रे कैरेक्टर वाला पुलिस ऑफिसर- एसीपी विक्रम है, जो वर्दी में भले कभी ना रहे और कानून की आंखों की बंधी पट्टी का फायदा उठाकर, बीच-बीच में थोड़ा ड्रग्स, थोड़ा सेक्स, थोड़ी बेटिंग, बहुत सारा एक्शन और थोड़ी फ्री की कमाई कर लेता है… मगर आदमी अच्छा है।

अब विक्रम का घर टूटा हुआ है, बीवी का अफेयर उसके जूनियर के साथ है, बेटी की मौत हो चुकी है और शराब पी-पीकर उसने अपनी एक किडनी भी खराब कर ली है, तो किस्मत भी विक्रम से रूठी हुई है।

विक्रम से ज़्यादा करप्ट है ये ऑफिसर

इसके साथ ही विक्रम का दुश्मन उसके ही डिपॉर्टमेंट का दूसरा ऑफिसर हुड्डा भी है, जो विक्रम को निपटाने का हर मौका तलाशता रहता है, साथ ही वो विक्रम से ज़्यादा करप्ट है। हुड्डा, ह्यूमन ऑर्गन की तस्करी करने वालों से भी मिला है, सेक्स रैकेट और ड्रग्स का धंधा करने वालों से भी उसकी सांठ-गांठ है… यानि पहली नजर में सीरीज का विलेन वही है।

डॉक्टर लीना थॉमस पर किताब लिख रही है- दिव्या 

इस सीरीज में एक तीसरा एंगल, एक फ्रीलांस राइटर, प्लस जर्नलिस्ट, प्लस पूरी तरह से सस्पेंस की चाश्नी में डूबी दिव्या है, जो एक सोशलिस्ट डॉक्टर लीना थॉमस पर किताब लिख रही है। साथ ही उसके बेटे के साथ अफेयर भी कर रही है और मौका मिलते ही विक्रम की साथी भी बन जाती है।

ये वीडियो है झूठा

इन तीनों किरदारों के बीच लीना थॉमस का मर्डर हो जाता है और पुलिस को सीसीटीवी में एसीपी विक्रम ही उनका मर्डर करते हुए दिखता है। जाहिर है ऐसा सच नहीं है यानि वीडियो झूठा है। टेक्नॉलॉजी के हिसाब से कहें, तो डीप-फेक वीडियो है, यानि अब हैकिंग, डॉर्क वेब का भी चैप्टर इसके 8वें एपिसोड में जुड़ गया है।

खराब किडनी से खुद की जान बचानी है

एसीपी विक्रम को इन 8 एपिसोड में अपने रिश्ते सुधारने हैं, अपने उपर लगा कत्ल का इल्जाम हटाना है, अपनी खराब किडनी से खुद की जान बचानी है, असली कातिल को बेनकाब करना है, ह्यूमन आर्गेन्स की तस्करी करने वाले अपराधियों का सफाया करना है और अपने सबसे बड़े दुश्मन हुड्डा से पार पाना है।

एक्शन और ट्रीटमेंट में ये सीरीज किसी से कम नहीं

जाहिर है काम बहुत है, टाइम कम है। तो राइटर ने ये सारा काम निपटाने के चक्कर में कोई शानदार मेन्यू सेट करने की जगह मिक्स वेज बना दी, जिसे आप खाते बड़े अनमने तरीके से हैं। स्क्रीन प्ले ही हंटर के टूटने की सबसे बड़ी वजह है। वरना लोकेशन, एक्शन और ट्रीटमेंट में ये सीरीज किसी से कम नहीं है।

हंटर- टूटेगा नहीं, तोड़ेगा को 2.5 स्टार

परफॉरमेंस पर आइएगा, तो सुनील शेट्टी की फिटनेस और एक्शन को देखकर आप कहिएगा- वाह अन्ना वाह। 50 पार के एक्टर्स ने जो कमाल स्क्रीन पर दिखाना शुरु किया है, वो दिल खुश करने वाला है। ईशा देओल अपने पार्ट में अच्छी है। राहुल देव का भी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल का है। बरखा बिष्ट की स्क्रीन प्रेजेंस भी अच्छी है और क्लाइमेक्स में जग्गू दादा, उर्फ़ जैकी श्रॉफ के ट्विस्ट के साथ सेकेंड सीजन की बुनियाद तो डायरेक्टर ने रख ही दी है।। हंटर- टूटेगा नहीं, तोड़ेगा को 2.5 स्टार।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now