Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी ने दिवंगत एक्टर की पत्नी को लिखी चिट्ठी

Satish Kaushik Death 4

Satish Kaushik Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक के परिवार को शोक संदेश भेजा है। शनिवार को सतीश कौशिक के करीबी अनुपम खेर ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सतीश कौशिक को याद करते हुए अनुपम खेर ने उनकी पत्नी शशि की ओर से ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सतीश कौशिक की पत्नी शशि की ओर से आभार व्यक्त करते हुए अनुपम खेर ने पीएम मोदी के लिखे पत्र के साथ हिंदी में ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके संवेदनशील पत्र ने इस दुख की घड़ी (Satish Kaushik Death) में मेरे और हमारे परिवार के लिए मरहम का काम किया है।

पत्र में आगे लिखा कि देश का प्रधानमंत्री जब किसी अपने के जाने पर शोक (Satish Kaushik Death) देता है तो उस दुख को सहने की शक्ति मिलती है। मेरी तरफ से हमारी बिटिया वंशिका, हमारा पूरा परिवार और सतीश जी के तमाम चाहने वालों की ओर से मैं आपको धन्यवाद देता हूं और आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा?

पत्र में पीएम मोदी ने हिंदी में लिखा था, ‘सतीश कौशिक के असामयिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस कठिन समय में मैं आपके और आपके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत सतीश कौशिक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा से भारतीय सिनेमा में अपार योगदान दिया।

पीएम मोदी ने लिखा कि एक महान लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्माता के रूप में उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने लिखा, “वे प्रेरणादायक थे और उन्होंने अपने परिवार के लिए एक मजबूत नींव रखी थी। उनकी क्षति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और मूल्य उनके माध्यम से जीवित रहेंगे।”

9 मार्च को दिल्ली में हुआ था सतीश कौशिक का निधन

बता दें कि सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर वापस मुंबई लाया गया और उनका अंतिम संस्कार उसी दिन वर्सोवा श्मशान घाट में किया गया। सतीश और उनकी पत्नी शशि कौशिक ने 1985 में शादी की थी। उनके बेटे सानू कौशिक की 1996 में मृत्यु हो गई थी। उनकी दूसरी संतान वंशिका का जन्म 2012 में एक सरोगेट के माध्यम से हुआ था।

सतीश आखिरी बार फिल्म छत्रीवाली (2023) में नजर आए थे। उन्होंने कंगना रनौत की इमरजेंसी में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली थी, जिसमें वह दिवंगत राजनेता जगजीवन राम के रूप में दिखाई देंगे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now