Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्री-ऑस्कर इवेंट में बला की खूबसूरत लगी Priyanka Chopra, फोटोज वायरल

Priyanka Chopra In Pre Oscar Event 2023: दुनियाभर में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड 2023 (Oscar 2023) को लेकर बहुत उत्सुकता है।

इस बार का 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स रविवार को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने जा रहा है।

पुरस्कारों का सीधा प्रसारण शाम 5 बजे से शुरू होगा

इस बार भी अकादमी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही समारोह से पुरस्कारों का सीधा प्रसारण शाम 5 बजे से शुरू होगा। ऑस्कर 2023 के पल पल की अपडेट्स के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही हॉलीवुड 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भी तैयारी हो रही है।

प्री ऑस्कर इवेंट

इस बीच सिनेमा के सबसे बड़े अकाडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards) को लेकर दुनियाभर के सिनेमाप्रेमी काफी एक्साइडेट हैं। हाल ही में 95वें अकाडमी अवॉर्ड से पहले एक प्री ऑस्कर इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें हॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की है।

इसे भी पढ़ें:  बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने खरीदी 90 लाख की Range Rover Velar

बला की खूबसूरत लगी प्रियंका चोपड़ा

इसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान बॉलीवुड की देसी गर्ल ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने पहना व्हाइट कलर का टू पीस आउटफिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्री ऑस्कर इवेंट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटोज में देसी गर्ल व्हाइट कलर के मरमेड आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का टू पीस आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ एक फिश कट स्कर्ट पेयर की है।

इसे भी पढ़ें:  Dupahiya: अराजकता और हास्य का अनोखा मिश्रण! प्राइम वीडियो की 'दुपहिया' सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज

फैंस को पसंद आया प्रियंका का ये लुक

इस आउटफिट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने फर जैकेट पहनी हुई है। इन फोटोज में प्रियंका अपने बोल्ड लुक से कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की दिलकश अदाओं पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now