Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Priyanka Chopra Doppelganger: प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल को देखकर फैंस को आए चक्कर, सोशल मीडिया पर अमायरा का तहलका

Published on: 31 January 2023
Priyanka Chopra Doppelganger

Priyanka Chopra Doppelganger: आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होने को तैयार रहता है और इसके लिए कुछ लोग तो एकदम अजीबों-गरीब चीजें करते रहते हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्लों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इसी बीच अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूं तो एक्ट्रेस प्रियंका अपनी बेटी को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं और अब उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा भी लोगों के दिखा दिया हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की हमशक्ल भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई धोखा खा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा के जैसी दिखती हैं उनकी हमशक्ल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जैसी दिखने वाली नागपुर की रहने वाली अमायरा भी एक्टर हैं और सोशल मीडिया पर 108k लोग अमायरा को फॉलो करते हैं। अमायरा प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्मों के डॉयलॉग्स के अलावा तमाम गानों को भी रिक्रिएट कर वीडियो शेयर करती रहती है।

जब अमायरा प्रियंका के किसी भी सीन या गाने को रिक्रिएट करती हैं, तो वह एकदम एक्ट्रेस के जैसी दिखती हैं, उनके हाव-भाव, नैन-नक्श, आंखें बिल्कुल एक्ट्रेस के जैसा लगता है। इसे देखकर सब धोखा खा जाते हैं कि यह असली प्रियंका है या फिर उनकी हमशक्ल।

लोगों को पसंद आ रहे अमायरा के वीडियो

अमायरा के वीडियो और फोटोज लोगों को पसंद आ रहे है और इसलिए वह वायरल भी हो रहे हैं। इसी के साथ इन वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन भी आ रहे हैं। साथ ही लोगों ने अमायरा के वीडियो पर हार्ट और दिल वाले इमोजी की बारिश की हुई है।

बता दें कि हाल ही के दिनों में आपने सिद्धार्थ शुक्ला, शाहरुख खान, अजय देवगन और माधुरी दीक्षित के हमशक्ल के वायरल वीडियो को देखा था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल ने तहलका मचाया हुआ है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now